{"_id":"68b5a11bbc40004d2b0c58d1","slug":"illegal-cultivation-of-ganja-caught-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3353455-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: मकान के पीछे खेत में मिली गांजे की खेती, 167 पौधे जब्त; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: मकान के पीछे खेत में मिली गांजे की खेती, 167 पौधे जब्त; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Chittorgarh News: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मकान के पीछे खेत में हरे रंग के नेट की आड़ में गांजे की बुवाई कर रखी थी। मौके से जब्त किए गए 167 पौधे पूरी तरह हरे और गीले थे। इनका कुल वजन 426 किलो आंका गया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी किसान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने अपने ही मकान के पीछे स्थित खेत में गांजे की बुवाई कर रखी थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और खेत से 167 हरे पौधे बरामद किए। बरामद पौधों का कुल वजन 426 किलो बताया गया है।
Trending Videos
विशेष सूत्रों से मिली थी सूचना
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है। बड़ीसादड़ी थानाधिकारी कमलचंद मीणा को विशेष सूत्रों से जानकारी मिली कि गांव शिवपुरा निवासी भैरू सिंह मीणा अपने मकान के पीछे खेत में अवैध गांजे की खेती कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भैरू सिंह (58) पुत्र नारायण सिंह मीणा को मौके पर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरे नेट की आड़ में छिपाई गई थी खेती
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मकान के पीछे खेत में हरे रंग के नेट की आड़ में गांजे की बुवाई कर रखी थी। मौके से जब्त किए गए 167 पौधे पूरी तरह हरे और गीले थे। इनका कुल वजन 426 किलो आंका गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘धर्मांतरण करने वाले SC/ST से आरक्षण छीनना चाहिए’, बोले किरोड़ी मीणा; SI भर्ती परीक्षा पर क्या कहा?
कांस्टेबल अंबाराम की रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ कांस्टेबल अंबाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बरामद पौधों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों और अवैध खेती करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। हालांकि जिले में गांजे की खेती का मामला लंबे समय बाद सामने आया है। इससे पहले भी पुलिस अवैध गांजा बुवाई करने वाले किसानों पर कार्रवाई कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी हिरासत में, पीड़िता उदयपुर में भर्ती
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन