सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Vehicle Drivers and Security Guards Clash at Chittorgarh Dairy, Contractor Assaulted

Chittorgarh: चित्तौड़ डेयरी में वाहन चालक और सिक्योरिटी गार्ड आपस में उलझे, ठेकेदार से मारपीट, दूध सप्लाई अटकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़ डेयरी में दूध के कैरेट जमा कराने को लेकर दुग्घ सप्लाई वाहन चालकों और डेयरी के सिक्योरिटी गार्ड के बीच झगड़ा होने के बाद डेयरी वाहन चालक हड़ताल पर चले गए, जिससे आज शाम की दूध सप्लाई पर असर पड़ा और अब बुधवार सवेरे भी सप्लाई होने में संदेह है।

Chittorgarh: Vehicle Drivers and Security Guards Clash at Chittorgarh Dairy, Contractor Assaulted
चित्तौड़गढ़ डेयरी में हड़ताल करने वाले वाहन चालक
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में कैरेट जमा कराने को लेकर फिर से विवाद उभरा है। खाली कैरेट जमा न कराने के आरोप को लेकर दूध सप्लाई वाहन के चालकों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद चालक हड़ताल पर चले गए। ठेकेदार ने दूसरी तरफ से चालक बुलाए तो मारपीट की घटना हुई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने ठेकेदार के सात पुराने चालकों को हिरासत में लिया है। वहीं डेयरी प्रबंधन भी समझौते के लिए सदर थाने पहुंचा, लेकिन बाद में फिर हुई बैठक में ठेकेदार से मारपीट होने से मामला और गंभीर हो गया। इसके चलते शाम की दूध सप्लाई अटकी हुई है और अब बुधवार सुबह की सप्लाई पर भी संकट खड़ा हो गया है।

Trending Videos


मंगलवार सुबह डेयरी परिसर में खाली कैरेट जमा कराने को लेकर वाहन चालकों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद शुरू हो गया। चालक दावा कर रहे थे कि उन्होंने सभी कैरेट जमा कर दिए हैं, जबकि सिक्योरिटी गार्ड ने इनके जमा न होने की बात कही। इस पर कहासुनी हुई और चालक हड़ताल पर चले गए। डेयरी में रोजाना करीब 14 वाहन हजारों लीटर दूध सप्लाई करते हैं, जो अब इस घटना के बाद बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: आसाराम की जेल वापसी टली, गुजरात हाईकोर्ट की तर्ज पर राजस्थान ने भी 9 जुलाई तक दी अंतरिम राहत

समझाइश के प्रयास हुए और डेयरी प्रबंधन ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वे अलग से चालक उपलब्ध कराएं। ठेकेदार ने नए चालक बुलाए लेकिन हड़ताल कर रहे चालकों ने उनसे विवाद किया और मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए चालकों को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां डेयरी प्रबंधन ने समझौता किया। बाद में सभी बालाजी मंदिर में पहुंचे जहां चालक, प्रबंधन और ठेकेदार के बीच वार्ता हुई लेकिन यहां ठेकेदार सांवरलाल जाट के साथ मारपीट हो गई, जिससे मामला और उलझ गया और दूध की सप्लाई बाधित हो गई।

इधर चित्तौड़ डेयरी के मार्केटिंग प्रभारी, ए.के. गर्ग ने कहा कि दूध सप्लाई चालकों की हड़ताल आपसी विवाद के कारण हुई है और उनकी समझाइश के प्रयास जारी हैं। चित्तौड़ डेयरी के जगपुरा अध्यक्ष, बद्रीलाल जाट का इस मामले में कहना है कि सिक्योरिटी एजेंसी और चालकों के बीच कैरेट को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई की है। हम व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रयासरत हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed