सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Before the Parliament session, MP Joshi appealed for peaceful conduct

Chittorgarh: संसद सत्र से पहले सांसद जोशी ने की शांतिपूर्ण संचालन की अपील, राष्ट्रीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने संसद के मानसून सत्र से पहले बयान दिया है कि यह सत्र राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने सभी सांसदों से शांतिपूर्ण और जिम्मेदार भागीदारी की अपील की है। सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा।

Chittorgarh: Before the Parliament session, MP Joshi appealed for peaceful conduct
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी भाग लेंगे। संसद सत्र से पहले सांसद सीपी जोशी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जाएगी। सभी सदस्यों से लोकसभा संचालन में सहयोग की अपील है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार 18वीं लोकसभा का पांचवां सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। संसद सत्र से पहले रविवार को सांसद सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में मीडिया से बात की है। इसमें उन्होंने कहा कि यह सत्र लगभग एक महीने तक चलेगा, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण विधेयक (बिल) पेश किए जाएंगे। सांसद जोशी ने आगे कहा कि इस सत्र के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जाएगी, जो देशहित और जनहित दोनों के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मानसून सत्र से पहले सांसद हनुमान ने उठाए तीखे सवाल; पेपर लीक, सिंधु जल और एविएशन सुरक्षा पर क्या बोले?

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से संसद को शांतिपूर्वक और निर्बाध रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील भी की है। सांसद जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सभी सांसद गंभीरता और जिम्मेदारी से चर्चा में भाग लें और संसद की कार्रवाई को रचनात्मक दिशा दें। इससे सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाने का अवसर मिल सकें। इधर, संसद के मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई नए बिल पेश होने की बात सामने आ रही है। वहीं, आम जनता को भी कई अहम फैसलों की उम्मीद है।

संसद सत्र में भाग लेने सांसद जोशी दिल्ली रवाना
संसद के 18वी लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी रविवार नई दिल्ली रवाना हुए। सांसद जोशी 18वी लोकसभा के 5वे सत्र जो कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, इस दौरान वे दिल्ली रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed