सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   MP CP Joshi inspected the opium weighing center in chittorgarh

Chittorgarh News: सांसद जोशी ने किया अफीम तौल केंद्र का निरीक्षण, बोले- किसानों की सुविधाओं में नहीं हो कमी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh: केंद्र सरकार की पहल पर नारकोटिक्स विभाग ने किसानों की अफीम की नीमच फैक्टरी में ही टेस्टिंग होने व अफीम का शीघ्र भुगतान की व्यवस्था कर दी है। ऐसा होने से अफीम किसानों में खुशी की लहर है।

MP CP Joshi inspected the opium weighing center in chittorgarh
अफीम तौल केंद्र का निरीक्षण करते सांसद सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर अफीम तौल केंद्र का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफीम तौल केंद्र पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही किसानों से भी बात कर उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में पूछा और अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार अफीम फसल के तहत नारकोटिक्स विभाग की ओर से अफीम का तौल किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर प्रथम एवं द्वितीय के किसानों का तौल तथा निंबाहेड़ा में खंड तृतीय में आने वाले किसानों की अफीम के लिए तौल केंद्र बनाया गया है। ऐसे में सांसद सीपी जोशी गुरुवार को जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अफीम अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां खंड प्रथम एवं द्वितीय के तौल केंद्र का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांसद जोशी ने विभाग के अधिकारियों व अफीम किसानों से चर्चा की। चर्चा के दौरान किसानों ने नीमच में ही जल्दी टेस्टिंग होने व शीघ्र भुगतान प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि पूर्व में अफीम टेस्टिंग के लिए अफीम गाजीपुर जाती थी। वहां पहुंचने, टेस्टिंग होने व भुगतान में समय लगता था। वहीं पहली बार केंद्र सरकार की पहल पर नारकोटिक्स विभाग ने किसानों की अफीम की नीमच फैक्टरी में ही टेस्टिंग होने व अफीम का शीघ्र भुगतान की व्यवस्था कर दी है। ऐसा होने से अफीम किसानों में खुशी की लहर है। अफीम किसानों द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अफीम नीति में किसानों को राहत देने पर खुशी जताई। साथ ही किसानों के हितों को प्राथमिकता मिलने व सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से पुराने कटे हुए पट्टे बहाल होने पर सांसद सीपी जोशी का भी आभार जताया।

पढे़ं: ज्ञानदेव आहूजा पर जातीय उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने की मांग, लोगों ने निकाली जूली के समर्थन में रैली    

निरीक्षण के दौरान सांसद जोशी ने नारकोटिक्स विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने व उनकी सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवणसिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, हर्षवर्धन सिंह रूद, गौरव त्यागी, अंनत समदानी, अभिषेक चांवला, शुभम सुखवाल, प्रिंस शर्मा, जगदीश भांड आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed