{"_id":"67daa62f6f8fb52e1b0f5731","slug":"narcotics-checkpoint-will-be-opened-to-curb-smugglers-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2740608-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: चित्तौड़ में खुलेगी एंटी नारकोटिक्स चौकी, तस्करों पर लगाम कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: चित्तौड़ में खुलेगी एंटी नारकोटिक्स चौकी, तस्करों पर लगाम कसने की तैयारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चित्तौड़गढ़ जिले में नारकोटिक्स की चौकी खुलेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि चौकी खुलने से तस्करों पर लगाम लगाई जा सकेगी।
चित्तौड़गढ़ में खुलेगी नारकोटिक्स चौकी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, उपयोग और एनडीपीएस के अपराधों पर लगाम लगाने की सरकार ने पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चित्तौड़गढ़ सहित 17 स्थानों पर एंटी नारकोटिक्स चौकी खोली जाएगी। इसके तहत चित्तौड़गढ़ और सलूम्बर जिले रहेंगे।
Trending Videos
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर बताया कि नारकोटिक्स चौकियों के लिए एंटी नारकोटिक्स पुलिस थाना जयपुर होगा। यहां इस सबंध में सभी मामले दर्ज हो सकेंगे। इन चौकियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उपयोग कर नियंत्रण किया जाएगा। इनके आदेश में बताया कि इन चौकियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों संबंधी अपराधियों के रिकॉर्ड के साथ-साथ मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के विरुद्ध जन जागरुकता चलाई जाएगी। इन चौकियों के लिए सरकार के स्तर पर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। यह चौकियां एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधीन काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 25 बीघा जमीन पर UIT ने JCB चलाई, मंत्री किरोड़ीलाल ने मुख्य सचिव को भेजी थी शिकायत, ये रहा मामला
यह होगी चौकी प्रभारी की भूमिका
जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अधिकारी तैनात होगा। जो एनडीपीएस अपराधों और अपराधियों के संदर्भ में गोपनीय सूचनाएं एकत्र करने, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधों द्वारा अर्जित की गई सम्पत्तियों का अधिग्रहण करवाने, मादक पदार्थों में संलिप्त अपराधियों की पहचान और सूचनाएं संग्रहण करने, स्थानीय पुलिस थानों की मदद से तस्करी की निरोधात्मक कार्रवाई करने, चिन्हित प्रकरणों में केस ऑफिसर ने कार्य करने, मादक पदार्थाें के प्रकरणों में लिप्त अपराधियों के डोजियर तैयार करने, अपराधियों के संबंध में न्यायालय में लंबित प्रकरणों में सजा कराने, सूचना प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग कर डार्क वेब क्रिप्टो करंसी के माध्यम से तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करने, प्रथम सूचना रिपोर्ट आदि का संधारण करने, सिंथेटिक ड्रग्स, प्री कर्सर केमिकल्स और अवैध ड्रग फैक्ट्रियों के संबंध में सूचना संकलित करने, छात्र-छात्राओं के मादक पदार्थों के हॉट स्पॉट चिन्हित करने के साथ-साथ मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जन जागरुकता बढ़ाने और नशा मुक्ति व पुनर्वास केन्द्रों के निरीक्षण का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: आबूरोड में 381 यूनिट ब्लड डोनेशन, रक्तदाताओं में 93 महिलाएं सम्मिलित, देखें वीडियो
यहां स्थापित होगी नारकोटिक्स की चौकियां
पुलिस महानिदेशक यूआर साहू द्वारा जारी आदेश के तहत एंटी नारकोटिक्स फोर्स पुलिस थाना जयपुर के तहत जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, गंगानगर, अनूपगढ़, मालाराम पुर, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, नागौर और बीकानेर में 17 चौकियों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन