सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Narcotics seized opium and poppy powder

Chittorgarh News: नारकोटिक्स की दो बड़ी कार्रवाई, ट्रक से डेढ़ क्विंटल डोडा चूरा, कार से एक किलो अफीम पकड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ नारकोटिक्स ब्यूरो ने 168.120 किलो डोडा चूरा और प्रतापगढ़ टीम ने एक किलो अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Narcotics seized opium and poppy powder
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा अफीम व डोडा चूरा।
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को दोहरी सफलता मिली है। चित्तौड़गढ़ नारकोटिक्स टीम ने एक ट्रक से 168 किलो से अधिक डोडा चूरा बरामद किया है। वहीं, प्रतापगढ़ की टीम ने एक अन्य कार्रवाई में एक किलो से अधिक अफीम कार से तस्करी करते हुए पकड़ी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos


उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा, नरेश बुंदेल ने बताया कि मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत एक विशेष सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि एक व्यक्ति अपने ट्रक से नारायणपुरा टोल प्लाजा, चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग, चित्तौड़गढ़ के पास से अवैध डोडा चूरा ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:12 साल से रपट निर्माण की मांग अधूरी, जुगाड़ से बने ट्यूब खटोले से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण

सूचना पर सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल की टीम गठित की गई और संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी में 168.120 किलोग्राम वजनी डोडा चूरा से भरे 9 बैग बरामद किए गए। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद डोडा चूरा और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  

ये भी पढ़ें: गहलोत को लेकर शेखावत का तीखा बयान- अपनी माताजी के अपमान के लिए मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर सकता

उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि एक अन्य प्रकरण में भी एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति उदयपुर पासिंग कार में सफर कर रहा है और चरलिया (तहसील छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़) में अवैध अफीम की तस्करी करेगा। सीबीएन प्रतापगढ़ डिवीजन-II और प्रतापगढ़ सेल की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। वाहन की पहचान के बाद उसे रुकने का इशारा किया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद अफीम और वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा अफीम व डोडा चूरा।

जब्त की गई अफीम 
 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा अफीम व डोडा चूरा।

 जब्त किया गया डोडा चूरा और ट्रक 
 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा अफीम व डोडा चूरा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed