{"_id":"684574c539affe42fc031a7c","slug":"newly-married-youth-died-in-road-accident-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3037720-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: आमने-सामने टकराई कारें, शादी के बाद धोक देने जा रहे नवविवाहित युवक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: आमने-सामने टकराई कारें, शादी के बाद धोक देने जा रहे नवविवाहित युवक की मौत, सात घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतक कालूलाल की 12 मई को ही शादी हुई थी और वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद इको कार पलट गई, जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय बेगूं पहुंचाया गया।
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में घायलों को बेगूं चिकित्सालय लाया
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में आने वाले आमल्दा और अनोपपुरा के बीच रविवार को सड़क हादसा हो गया। यहां दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिसका करीब एक माह पूर्व ही विवाह हुआ था। वहीं नवविवाहिता सहित 8 अन्य घायल हो गए। इनमें से गंभीर सात घायलों को उपचार के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर किया है। बेगूं थाना पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया गया कि विवाह के बाद धार्मिक स्थलों पर धोक देने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें- राज्यपाल बोले- लाखों को मिल रहा रोजगार, प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को और बढ़ाना होगा
जानकारी के अनुसार जिले के बेगूं क्षेत्र में आमल्दा और अनोपपुरा के बीच यह हादसा हुआ है। यहां ईको कार सामने से आ रही वेगनआर कार से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में एक कार में सवार युवक की मौत हो गई। वहीं पास में बैठी दुल्हन सहित आठ अन्य घायल हो गए। राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एक बार तो बाइक पर ही घायलों को उपचार के लिए बेगूं के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बताया गया कि बेगूं उपखंड क्षेत्र में स्थित मंडावरी निवासी कालू पुत्र रतनलाल बलाई की गत 12 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद रविवार को नव दंपती अपने परिजनों के साथ जूणजी महाराज जोड़े की धोक लगाने इको कार में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान आमल्दा और अनोपपुरा के बीच सामने से आई इको कार से टक्कर हो गई।
बाद में नव दंपती की कार पलट गई। इस हादसे में दूल्हे कालूलाल की मौत हो गई। बेगूं चिकित्सालय में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुल्हन सहित आठ अन्य घायल हो गए। इस पर घायलों को बेगूं उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां नव विवाहिता सहित 7 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। वहीं एक घायल को स्थानीय चिकित्सालय में ही उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि मृतक कालू लाल की विगत 12 मई को ही शादी हुई थी और मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इस हादसे से परिवार की खुशियां गम में बदल है। इधर, हादसे की सूचना पर बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ही कार को जब्त कर लिया। मृतक के परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending Videos