सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: BJP leader arrested with 121 kg doda chura

Chittorgarh News: भाजपा नेता 121 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक पारलिया है, जो चित्तौड़गढ़ भाजपा के भादसोड़ा मंडल का पूर्व अध्यक्ष बताया जा रहा है। एनसीबी की टीम ने आरोपी को सावलिया जी के पास रुकवाकर उसकी कार की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा मिला।

Chittorgarh News: BJP leader arrested with 121 kg doda chura
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर यूनिट ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी का मामला पकड़ा है। एनसीबी ने करीब 121 किलो डोडा चूरा बरामद किया है और इस मामले में एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक पारलिया है, जो चित्तौड़गढ़ भाजपा के भादसोड़ा मंडल का पूर्व अध्यक्ष बताया जा रहा है। एनसीबी की टीम ने आरोपी को सावलिया जी के पास रुकवाकर उसकी कार की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अशोक पारलिया पारलिया गांव, भादसोड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। टीम ने उसे पकड़ने के बाद मंडफिया थाने लाकर पूछताछ की और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की।


पढ़ें: आबूरोड में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

सूत्रों से पता चला है कि अशोक पारलिया पहले भी अफीम तस्करी के एक मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 के तहत आरोपी था और नारकोटिक्स की टीम को उसकी लंबे समय से तलाश थी। इस पुराने केस की लोकेशन ट्रेसिंग के दौरान ही यह नया मामला पकड़ में आया। पूरी जब्ती की कार्रवाई मंडफिया थाने में पूरी की गई। इसके बाद आरोपी को मध्यप्रदेश के नीमच स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी मीडिया से बात करने से बचते नजर आए और फिलहाल मामले की गहन पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed