{"_id":"67f8e69cc11b0b80420e863a","slug":"one-person-died-in-the-accident-his-body-was-kept-in-the-enclosure-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2822609-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: हादसे में हुई थी कारूलाल की मौत, डर से शव को बाड़े में रख गया दोस्त, पुलिस जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: हादसे में हुई थी कारूलाल की मौत, डर से शव को बाड़े में रख गया दोस्त, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
कारूलाल की मौत हादसे में हुई थी। डर की वजह से दोस्त ने कारूलाल के शव को बाड़े में रख दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र में आने वाले धनौरा गांव में दो दिन पहले रात को घर के बाहर मिले रक्तरंजित शव की गुत्थी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मध्यप्रदेश के जावरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में इस व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसका मित्र डर गया था और अपनी ससुराल के रिश्तेदारों के सहयोग से शव को इसके बाड़े में सुला गया था।
Trending Videos
एक बार तो हत्या की सूचना से पुलिस सकते में आ गई थी। लेकिन जांच की तो मामला हादसे, तथ्य छुपाने और साक्ष्य से छेड़छाड़ का निकला। ऐसे में अब कनेरा थाना पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज कर जावरा थाना पुलिस को भेजेगी। वहीं, शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर अंतिम संस्कार पुलिस ने करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीकर पुलिस का कांस्टेबल आधा किलो अफीम के साथ पकड़ा, रोडवेज बस में कर रहा था परिवहन
निंबाहेड़ा पुलिस उपाधीक्षक बद्रीलाल राव ने बताया कि गुरुवार सुबह कनेरा निवासी कारूलाल धाकड़ का शव उसके बाड़े में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला था। शरीर पर चोट और रक्तरंजित शव देखकर ग्रामीण सिहर उठे थे। ग्रामीणों को आशंका थी कि बुधवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने कारूलाल की हत्या कर शव को बाड़े के पटक गया। मामले की जानकारी मिलने पर कनेरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। मौका देखा और शरीर पर चोट होने से हत्या की आशंका लगी। ऐसे में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: सांसद जोशी ने किया अफीम तौल केंद्र का निरीक्षण, बोले- किसानों की सुविधाओं में नहीं हो कमी
ग्रामीणों से पूछताछ की तो सामने आया कि कारूलाल के परिवार में पुत्री और मां ही हैं। वहीं, यह नशे का भी आदी था। साथ ही ग्रामीणों से यह भी पता चला कि बाड़े की तरफ रात को एक तूफान गाड़ी भी आई थी। ऐसे में कनेरा थाना पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच की। इसमें सामने आया कि क्षेत्र में ही रहने वाला बालकिशन के साथ कारूलाल को देखा गया था। ऐसे में पुलिस ने इसे डिटेन कर गहनता से पूछताछ की। इसमें मामला हादसे का निकला। कनेरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मध्यप्रदेश के जावरा पहुंचे और घटना स्थल की मौका तस्दीक भी की। तूफान गाड़ी के चालक को भी डिटेन किया है। पुलिस इस मामले में आरोपित से अनुसंधान में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक के केबिन में छुपा कर ले जा रहे 66 किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी
साले को बुलाकर खेत पर ले गया था मृतक को
पुलिस के आरंभिक अनुसंधान में सामने आया कि कारूलाल और बालकिशन नशे के आदी थे। बालकिशन का ससुराल जावरा क्षेत्र में है। बुधवार को वह कारूलाल को अपने साथ लेकर जावरा गया। नशे में ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई और दोनों नीचे गिरे। इस हादसे में कारूलाल के गंभीर चोट लगी और बेसुध हो गया। इससे बालकिशन घबरा गया। इसने फोन कर अपने साले को बुलाया। यहां से कारूलाल को बाइक पर ही ससुराल पक्ष के खेत पर ले गए। यहां कारूलाल के मृत होने की पुष्टि हो गई। इस पर इन्होंने तूफान गाड़ी मंगवाई और रात के अंधेरे में शव को कारूलाल के बाड़े में सुला कर चले गए थे। मामले का खुलासा होने के पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: जुलूस में लव जिहाद की झांकी पर हुआ था बवाल, प्रशासन ने दर्ज किया प्रकरण; प्रधानाचार्य गिरफ्तार
जीरो एफआईआर काटेगी कनेरा पुलिस
पुलिस उपाधीक्षक बद्रीलाल राव ने बताया कि अब तक कनेरा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना जावरा में हुई थी। ऐसे में कनेरा थाना पुलिस जीरो एफआईआर काटेगी। मामला सड़क दुर्घटना, तथ्य छुपाने, साक्ष्य से छेड़छाड़ का है। कनेरा थाना पुलिस मामले में आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है। गहन अनुसंधान से पूरे मामले का खुलासा होगा।