सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Petrol pump offered to god

Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के दर पर चढ़ाया चांदी का पेट्रोल पंप, मनोकामना पूरी होने पर लगाया 56 भोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मांगीलाल जारोली ने बताया कि उनके पुत्र कुशल कुमार व सुशील कुमार ने पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लगातार अड़चनें आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी, अब कार्य पूरा होने पर चांदी का पेट्रोल पंप भेंट किया है।

Petrol pump offered to god
भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का पेट्रोल पंप चढ़ाया।
विज्ञापन

विस्तार

भगवान सांवलिया सेठ को भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले देवता माना जाता है। यही कारण है कि मंदिर में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, साथ ही चढ़ावे में नकद, सोने-चांदी के आभूषण और विशेष भेंट भी बढ़ती जा रही हैं।

Trending Videos


शनिवार को एक विशेष अवसर पर डूंगला निवासी समाजसेवी एवं व्यवसायी मांगीलाल जारोली अपने परिवार सहित सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचे। उन्होंने भगवान को 56 भोग अर्पित किए और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप का मॉडल भेंट किया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप खोलने की मन्नत हुई पूरी
मांगीलाल जारोली ने बताया कि उनके पुत्र कुशल कुमार व सुशील कुमार ने पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लगातार अड़चनें आ रही थीं। ऐसे में उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी कि कार्य पूर्ण होने पर वे 56 भोग लगाएंगे और चांदी से बने पेट्रोल पंप की प्रतिकृति भेंट करेंगे। कुछ ही समय में बाधाएं दूर हो गईं और बड़ीसादड़ी क्षेत्र में 'सांवलिया फिलिंग स्टेशन' नाम से पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ हुआ।

ये भी पढ़ें:  युवक की हत्या से जहाजपुर में तनाव, प्रशासन अलर्ट, ताजिया जुलूस पर लगाई रोक; क्या है मामला

भव्य जुलूस के साथ पहुंचे मंदिर
मन्नत पूर्ण होने पर मांगीलाल जारोली पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ सांवलिया सेठ के मंदिर पहुंचे। आसावरामताजी रोड स्थित एक निजी होटल से डीजे के साथ भजनों पर नाचते-गाते जुलूस निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने पर राजभोग आरती के बाद ठाकुरजी को 56 भोग धराए गए और चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप की छवि भेंट की गई। पूरा मंदिर परिसर "सांवलिया सेठ की जय" के उद्घोष से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन की धीमी रफ्तार, 2001 में से केवल 655 शौचालय बने, 155 की ही जियो टैगिंग

उपस्थित रहे कई जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गौतम दक, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़री, बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, सांवलिया सेठ मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, ओसारा पुजारी, जारोली परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। मंदिर समिति द्वारा अतिथियों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
 

मनोकामना पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप चढ़ाया।

 

मनोकामना पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप चढ़ाया।

 

मनोकामना पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप चढ़ाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed