सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Engine of senior citizen pilgrimage train fails, passengers upset due to hours of waiting

Chittorgarh News: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ट्रेन का इंजन फेल, चित्तौड़गढ़ में घंटों इंतजार से यात्री परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों की ट्रेन समय पर नहीं पहुंची। बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा ट्रेन का इंजन फेल हो गया, जिससे रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री घंटों इंतजार करने की वजह से परेशान हो गए। पढ़ें पूरी खबर...।

Chittorgarh: Engine of senior citizen pilgrimage train fails, passengers upset due to hours of waiting
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की ट्रेन का इंजन फेल होने से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर परेशान हुए यात्री
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के यात्रियों और उनके परिजनों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा, जब ट्रेन अपने तय समय पर नहीं पहुंची। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष यात्रा में 226 वरिष्ठ नागरिकों के साथ देवस्थान विभाग का स्टाफ भी शामिल था। ट्रेन का इंजन अजमेर रेललाइन पर फेल हो गया, जिसके कारण चित्तौड़गढ़ में इसका आगमन घंटों तक टल गया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News:'सिंधु का पानी राजस्थान की धरा पर आने वाला है', केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने दिखाया सपना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामेश्वर धाम के लिए रवाना होनी थी ट्रेन
राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत सोमवार को ट्रेन अजमेर से रवाना होकर रामेश्वर धाम के लिए जानी थी। देवस्थान विभाग ने पूर्व में लॉटरी निकालकर चयनित तीर्थ यात्रियों को सूचना दी थी। सोमवार दोपहर से ही तीर्थ यात्री बसों के जरिए चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंचने लगे। स्टेशन के बाहर रेलवे कॉलोनी के पास टेंट लगाकर पंजीयन, दस्तावेज़ जांच और आईडी कार्ड वितरण का कार्य शाम पांच बजे तक चलता रहा। शाम छह बजे ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंचने की उम्मीद थी, इसलिए सभी यात्री और उनके परिजन समय से पहले ही प्लेटफार्म पर मौजूद थे।
 
इंजन फेल की सूचना से बढ़ी चिंता
जब तय समय पर ट्रेन नहीं आई तो देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने रेलवे से संपर्क किया। तब जानकारी मिली कि ट्रेन का इंजन अजमेर रेललाइन पर फेल हो गया है और चित्तौड़गढ़ से नया इंजन भेजकर उसे यहां लाया जाएगा। पहले उम्मीद जताई गई कि ट्रेन रात आठ बजे तक पहुंच जाएगी, लेकिन रात नौ बजने के बाद भी प्लेटफार्म पर इंतजार जारी रहा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: 15 अगस्त को दिल्ली-MP में धमाका करने का प्लान था, जयपुर और टोंक से तीन नाबालिग समेत छह गिरफ्तार
 
भोजन और आराम की व्यवस्था में दिक्कतें
प्लेटफार्म संख्या चार और पांच पर तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ बनी रही। कई वरिष्ठ नागरिक थकान से सुस्ताते हुए ट्रेन का इंतजार करते दिखे। परिजन भी विदाई के लिए वहीं रुके रहे। यात्रियों को रात का भोजन ट्रेन में ही दिया जाना था, लेकिन प्लेटफार्म पर अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे कई लोग भूखे-प्यासे रहे। देर रात तक इंतजार के बाद ट्रेन के करीब 11 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचने की संभावना जताई गई, यानी तय समय से लगभग पांच घंटे देरी से यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed