सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Plantation under Van Mahotsav

Chittorgarh News: हरियाली तीज पर मनाया गया 76वां वन महोत्सव, छह लाख से अधिक पौधे लगाए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh: समारोह की शुरुआत वन देवी के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर जिले में छह लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया, जिनकी जिओ टैगिंग कर उन्हें रिकॉर्ड में सम्मिलित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उनकी निगरानी की जा सके।

Plantation under Van Mahotsav
प्रभारी सचिव व अन्य ने पौधे लगाए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले में 76वां वन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलेभर में इस दिन लगभग छह लाख पौधे लगाए गए। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के आवलहेड़ा वन क्षेत्र में आयोजित हुआ, जिसमें जिला प्रमुख गब्बर सिंह, जिले के प्रभारी सचिव एवं उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित कई अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और पौधारोपण किया।

समारोह की शुरुआत वन देवी के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर जिले में छह लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया, जिनकी जिओ टैगिंग कर उन्हें रिकॉर्ड में सम्मिलित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उनकी निगरानी की जा सके। प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान में इस वर्ष ढाई करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी पांच वर्षों तक देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पावटा गांव बना टापू, लूणी नदी के पानी से चारों ओर घिरा गांव; 60 बच्चे घरों में कैद

जिला प्रमुख गब्बर सिंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक है, बल्कि एक संवेदनशील समाज के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उन्होंने राजसमंद के पिपलांत्री मॉडल का उदाहरण देते हुए बताया कि सकारात्मक सोच से क्षेत्र को किस तरह हरित बनाया जा सकता है। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि पौधे जीवनदायिनी हैं, जो हमें ऑक्सीजन, छाया और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले को इस वर्ष 17 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से आज ही छह लाख पौधे लगाए गए।

उपवन संरक्षक राहुल झाझड़िया ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्य समारोह स्थल पर 500 से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। जिलेभर में हो रहे पौधारोपण की जिओ टैगिंग तकनीक से निगरानी की जा रही है, जिससे भविष्य में उनकी स्थिति की जांच संभव हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने भी पौधारोपण कर भागीदारी निभाई और कहा कि "पेड़ जीवन का आधार हैं, केवल लगाना नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना ही वास्तविक सेवा है। समारोह में जिले के 47 वृक्ष मित्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें 5 वृक्ष मित्रों को विशेष योगदान के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समापन पर प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता ने बरगद और अशोक का पौधा, जबकि जिला कलक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed