सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Woman Critically Injured as Hospital Ceiling Plaster Collapses, Admitted to ICU

Chittorgarh News: अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से वार्ड में भर्ती महिला गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती कराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती वृद्धा के सिर पर अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में वृद्धा के सिर और कमर में चोटें आई हैं। जिसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Chittorgarh News: Woman Critically Injured as Hospital Ceiling Plaster Collapses, Admitted to ICU
श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में छत का प्लास्टर गिरा
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर स्थित फीमेल वार्ड में भर्ती एक वृद्धा के ऊपर अचानक छत का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार उदपुरा ग्राम पंचायत के नलदा निवासी भंवरी बाई (65) पत्नी देवीलाल मीणा को चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया था। वह फीमेल वार्ड में बेड पर लेटी हुई थीं, तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। प्लास्टर का मलबा सीधे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं और जोर से चीख उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: तीन साल पहले के मामले में छात्र नेता निर्मल चौधरी गिरफ्तार, विधायक अभिमन्यु पूनिया भी साथ पहुंचे

वृद्धा के सिर और कमर में चोट आई, विशेषकर सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया गया। चिकित्सकों ने सिर में आठ टांके लगाए और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन वार्ड के प्रभावित क्षेत्र को खाली करवा दिया है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल के कई वार्डों में छत का प्लास्टर जर्जर अवस्था में है और कभी भी गिर सकता है। बरसात के दिनों में कई वार्डों की छतों से पानी टपकने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा मरम्मत और रखरखाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।
 

चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुई व

श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में छत का प्लास्टर गिरा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed