सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Police constable arrested in opium smuggling case

Chittorgarh News: सीकर पुलिस का कांस्टेबल आधा किलो अफीम के साथ पकड़ा, रोडवेज बस में कर रहा था परिवहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh: बताया जा रहा है कि बैग में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से कुल 520 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। आरोपित के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर सामने आया कि वह सीकर जिले में सदर सीकर थाने पर पदस्थापित पुलिस कांस्टेबल है।

Police constable arrested in opium smuggling case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस ने भीलवाड़ा सिक्सलेन स्थित टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान अफीम ले जाते सीकर जिले के एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपित कांस्टेबल के कब्जे से 520 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। आरोपित रोडवेज बस में सफर कर रहा था। इस मामले में गंगरार थाने पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है साथ ही अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी है। गंगरार डिप्टी प्रभुलाल कुमावत के पर्यवेक्षण पर्यवेक्षण में गंगरार थाने के जाप्ता वाहनों की जांच कर रहा था। चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा सिक्स-लेन पर जोजरों का खेड़ा टोल नाका के पास हाईवे पर पहुंच नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। नाकाबंदी में लगे एएसआई कालुराम ने थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधिच को बताया कि टोल नाका गंगरार पर नाकाबंदी के दौरान एक रोडवेज बस को रूकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट के जरिए 5.18 लाख की ऑनलाइन ठगी, खाताधारक को पुलिस ने किया गिरफ्तार    

इसमें एक पुरूष के पास कोई अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। इस पर थानाधिकारी दुर्गा प्रसाद दाधीच व थाने से एएसआई शिवलाल, हेड कांस्टेबल युवराजसिंह व महिला कांस्टेबल सुशीला के साथ हाईवे टोल नाका गंगरार पहुंचे। यहां संदिग्ध प्रतीत हो रहे आरोपित सीकर जिले के दोद थानांतर्गत फतेहपुरा निवासी राकेश जाट पुत्र केशरदेव रणवा जाट के कब्जेशुदा बैग की तलाशी ली। इसके बैग में रखी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से कुल 520 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। आरोपित के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर सामने आया कि वह सीकर जिले में सदर सीकर थाने पर पदस्थापित पुलिस कांस्टेबल है। ऐसे में पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध अफीम जब्त कर आरोपित कांस्टेबल राकेश जाट को गिरफ्तार कर गंगरार थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed