सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Black money of betting syndicate history-sheeter Balmukund Inani hidden in Dubai will be attached

Chittorgarh: सट्टे के सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, दुबई में छिपे हिस्ट्रीशीटर की काली कमाई होगी अटैच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: कभी पार्षद रह चुका ईनाणी का नेटवर्क जिले में ऑनलाइन गेमिंग एप्स जैसे ‘जोगणियां एप’ के जरिए फैलाया गया, जिनके जरिए युवाओं को सट्टे के जाल में फंसाया गया। इन एप्स के माध्यम से भारी मात्रा में काली कमाई की गई। पढ़ें पूरी खबर...।

Chittorgarh: Black money of betting syndicate history-sheeter Balmukund Inani hidden in Dubai will be attached
न्यायालय के निर्देश के बाद होगी संपत्ति अटैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के कपासन थाने के हिस्ट्रीशीटर और ऑनलाइन सट्टे के आरोपी बालमुकुंद ईनाणी की अवैध कमाई पर अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। जिला पुलिस उसकी काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आयकर विभाग से समन्वय कर पूरी संपत्ति की सूची तैयार की जा चुकी है। बालमुकुंद ईनाणी पर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार होकर दुबई में रह रहा है।

Trending Videos

 
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर युवाओं को सट्टे में धकेला
ईनाणी का नेटवर्क जिले में ऑनलाइन गेमिंग एप्स जैसे ‘जोगणियां एप’ के जरिए फैलाया गया, जिनके जरिए युवाओं को सट्टे के जाल में फंसाया गया। इन एप्स के माध्यम से भारी मात्रा में काली कमाई की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि इन एप्स से कमाए गए करोड़ों रुपये को फर्जी खातों के जरिये दुबई तक पहुंचाया गया। यहां तक कि किसानों और मजदूरों के नाम पर खोले गए खातों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajsamand News: राजसमंद में जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, 25 जनों को दबोचा, ₹1.12 लाख से अधिक की नकदी जब्त
 
दुबई में हैं बैंक खाते, पुलिस जुटा रही सूचनाएं
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि बालमुकुंद ईनाणी के दुबई के दो बैंकों में सक्रिय खाते हैं। इन खातों की जानकारी एकत्र की जा रही है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धनशोधन की पुष्टि की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया है कि कैसे ऑनलाइन गेमिंग के जरिये जनता को गुमराह कर अवैध तरीके से धन कमाया गया।
 
न्यायालय के निर्देश के बाद होगी संपत्ति अटैच
भारतीय न्याय संहिता की धारा 107 के तहत इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस को अब न्यायालय के आदेश का इंतजार है, जिसके बाद ईनाणी की संपत्तियां अटैच की जाएंगी। ईनाणी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन उसके सट्टे के कारोबार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
 
कपासन के पूर्व पार्षद की काली कमाई पर शिकंजा
बालमुकुंद ईनाणी कभी कपासन नगरपालिका का पार्षद रह चुका है, लेकिन समय के साथ उसका नाम सट्टेबाजी और काले कारोबार में जुड़ गया। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़ती रही और उसकी पहचान एक सक्रिय सटोरिये और हिस्ट्रीशीटर के रूप में हो गई। पुलिस ने पूर्व में उससे कई बार पूछताछ की, लेकिन वह हर बार कानून की पकड़ से बच निकलने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- Sirohi News: मालिक गया स्टेशन, नौकर ने गोदाम से गायब कर दिए ढाई लाख रुपये; आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
 
महिला साथी पर भी दर्ज है मुकदमा
ईनाणी के नेटवर्क में उसकी महिला साथी कामाक्षी चौबीसा भी शामिल रही, जिस पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि उसने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। पुलिस अब उसके खिलाफ भी कड़ी निगरानी रख रही है। साथ ही कपासन क्षेत्र में ईनाणी के साथ काम करने वाले अन्य सटोरियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed