सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Rajasthan News: In Chittorgarh, a devotee presented a silver dumper and a Poklane machine to Sanwalia Seth

श्रद्धा: चित्तौड़गढ़ में दिखी अनूठी भक्ति, श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को भेंट की चांदी की डंपर और पोकलेन मशीन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanwalia Seth : चित्तौड़गढ़ में व्यवसाय में सफलता की खुशी में मध्यप्रदेश के श्रद्धालु ने 1595 ग्राम चांदी से बनी मशीनरी सांवलिया सेठ मंदिर को अर्पित की। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु का पारंपरिक स्वागत किया।
 

Rajasthan News: In Chittorgarh, a devotee presented a silver dumper and a Poklane machine to Sanwalia Seth
श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को भेंट की चांदी की डंपर और पोकलेन मशीनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित विश्वविख्यात श्री सांवलियाजी धाम में श्रद्धा और विश्वास का ऐसा उदाहरण सामने आया है जो न सिर्फ अद्वितीय है बल्कि भक्त और भगवान के रिश्ते की गहराई को भी दर्शाता है।

Trending Videos


मध्यप्रदेश के धार जिले के नवादपुरा कुक्षी गांव निवासी एक श्रद्धालु ने हाल ही में व्यवसाय में नई मशीनरी खरीदी। इसके लिए उसने भगवान श्री सांवलिया सेठ का आभार जताते हुए उन्हें चांदी से बनी डंपर और पोकलेन मशीनें भेंट कीं। यह भेंट श्रद्धालु की ओर से मंदिर के भेंट कक्ष में ससम्मान अर्पित की गई, जिसका कुल वजन 1595 ग्राम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bikaner News: आखातीज पर पतंगबाजी बनी जानलेवा, चाइनीज मांझे से 20 से ज्यादा लोग घायल, सात की हालत गंभीर
 
मंदिर प्रशासन की ओर से इस श्रद्धालु का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उन्हें श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद दिया गया और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालु ने बताया कि यह भेंट उसकी आस्था और भगवान में अटूट विश्वास का प्रतीक है। उसने भगवान को अपने व्यवसाय का भागीदार माना और नई मशीनों की खरीदी की खुशी में यह विशेष भेंट अर्पित की।
 
सांवलियाजी को मानते हैं व्यवसाय में भागीदार
श्री सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था इतनी प्रगाढ़ है कि वे उन्हें अपने व्यापारिक जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हैं। श्रद्धालु व्यवसाय में मुनाफा होने पर उसका एक भाग भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। यही नहीं, मनोकामना पूरी होने पर भक्त चांदी और सोने की अनोखी वस्तुएं भी मंदिर को भेंट करते हैं। इससे पहले भी सांवलिया सेठ को सोने-चांदी के रथ, झूले और अन्य वस्तुएं अर्पित की जा चुकी हैं।
 
भव्यता और वैश्विक आस्था का प्रतीक है श्री सांवलियाजी मंदिर
श्री सांवलिया सेठ का मंदिर अब केवल स्थानीय श्रद्धा का केंद्र नहीं रहा, बल्कि यह एक वैश्विक आस्था का प्रतीक बन चुका है। अक्षरधाम की तर्ज पर निर्मित इस मंदिर में देशभर से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन को आते हैं। मंदिर की भव्यता, स्थापत्य और भगवान की मोहक छवि भक्तों को गहराई से प्रभावित करती है। यही कारण है कि यहां आस्था के साथ-साथ दान-दक्षिणा और भेंटों में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: झुलसाती गर्मी से 55 साल का रिकॉर्ड टूटा, देश में सबसे गर्म शहर जैसलमेर; ये जिले भी प्रभावित
 
भंडार में हर माह आता है करोड़ों का चढ़ावा
मंदिर प्रशासन के अनुसार, हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है और चढ़ावे की गणना की जाती है। यह गणना आमतौर पर पांच से छह चरणों में संपन्न होती है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रति माह करीब 18 से 20 करोड़ रुपये की नकद राशि भगवान के भंडार में आती है। इसके अतिरिक्त बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और एंटीक वस्तुएं भी भेंट स्वरूप प्राप्त होती हैं, जिनमें अब चांदी से बनी डंपर और पोकलेन जैसी अनूठी वस्तुएं भी शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed