सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Shri Sanwaliya Seth Temple Treasury Opened; ₹11.11 Crore Found in First Phase of Counting

Chittorgarh News: श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खुला, पहले चरण की गणना में निकले 11 करोड़ 11 लाख रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार खोलकर पहले चरण में 11 करोड़ 11 लाख रुपये की गणना हुई। शेष राशि, सोना-चांदी का वजन और भेंटकक्ष की गणना दूसरे चरण में अमावस्या मेले के बाद की जाएगी।

Chittorgarh News: Shri Sanwaliya Seth Temple Treasury Opened; ₹11.11 Crore Found in First Phase of Counting
श्री सांवलिया सेठ का भंडार खुलने पर गणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ स्थित वैश्विक आस्था के केंद्र प्रसिद्ध कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया जी मंदिर में गुरुवार को दान पात्र खोलकर चढ़ावे की राशि की गणना शुरू की गई। कृष्णपक्ष चतुर्दशी के पावन अवसर पर ठाकुरजी की राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत गणना का कार्य आरंभ हुआ।

Trending Videos

 
पहले चरण में सामने आई बड़ी राशि
भंडार की गणना के पहले चरण में 11 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि सामने आई। यह गणना गुरुवार को संपन्न हुई। मंदिर मंडल के अनुसार, शेष राशि की गणना दूसरे चरण में की जाएगी, जो अमावस्या के शुक्रवार को लगने वाले मेले के बाद निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सांवलिया सेठ का भंडार खुलने पर गणना
 
प्रशासन और मंदिर मंडल की मौजूदगी में हुई गणना
गणना की पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। इस दौरान चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी और सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्री सांवलिया सेठ का भंडार खुलने पर गणना

पढ़ें- Rajasthan News: सवाई माधोपुर में बेटी बृजेश ने दी पिता को मुखाग्नि, परंपराओं को चुनौती देती संवेदनशील मिसाल
 
दूसरे चरण में होगी शेष गणना और मूल्यांकन
मंदिर मंडल के अनुसार, भंडार से प्राप्त शेष राशि की गणना शुक्रवार को दूसरे चरण में की जाएगी। इसके अलावा भंडार से प्राप्त सोना और चांदी का वजन करना भी अभी बाकी है, जिसे आगामी चरण में पूरा किया जाएगा।
 
भेंटकक्ष में प्राप्त राशि और धातुओं का कार्य शेष
इसी क्रम में मंदिर मंडल के भेंटकक्ष कार्यालय में नकद और मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना भी अभी शेष है। साथ ही भेंट स्वरूप प्राप्त सोना और चांदी का वजन भी किया जाना बाकी है, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed