सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Teacher who behaved inappropriately with children sent to jail on 22-day remand

Chittorgarh News: बच्चों के साथ गलत हरकत करने वाला शिक्षक सेवा से बर्खास्त, 22 दिन की रिमांड पर भेजा जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

बेगूं क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक शंभूलाल धाकड़ को विद्यार्थियों के साथ अश्लील हरकतें और वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पॉक्सो एक्ट, IT एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Chittorgarh News: Teacher who behaved inappropriately with children sent to jail on 22-day remand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के बेगूं थाना बेगू क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने शनिवार देर शाम न्यायधीश के समक्ष पेश किया। यहां से उसे 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए हैं। पुलिस गहनता से मामले की अनुसंधान में जुटी हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के दौरान हमले के आशंका देख सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। देर शाम पुलिस ने उसे चित्तौड़गढ़ में न्यायाधीश के आवास पर पेश किया।

Trending Videos


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 17 जुलाई को जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के समक्ष बेगूं उपखंड क्षेत्र में एक गांव के लोगों ने पेश होकर एक लिखित रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि स्कूल में कार्यरत अध्यापक शम्भूलाल धाकड़ निवासी तुरकड़ी बच्चों के साथ अश्लील हरकते करता है। इस रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर अध्यापक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। मामले में 18 जुलाई को थानाधिकारी बेगूं शिवलाल मीणा और एसडीएम बेगूं ने राजकीय उच्च माध्यमिक पहुंच जांच शुरू की। यहां विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से रिपोर्ट में अंकित तथ्यों के सम्बध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थार की अपनायत का संदेश लेकर गए नेताओं को गांव में नहीं मिला प्रवेश, सख्त नाकेबंदी

इसमें बच्चों के साथ अश्लील हरकत की पुष्टि हुई। पीड़ित पक्ष की ओर से एक लिखित रिपोर्ट पेश की गई। इस पर थाना बेगूं पर बीएनस, आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न डिप्टी रावतभाटा कमलप्रसाद मीणा द्वारा मौके पर पहुंच अनुसंधान शुरू किया। पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया। मामले में आरोपित शम्भूलाल पुत्र घीसालाल धाकड़ निवासी तुरकड़ी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी विद्यालय में अध्ययनरत कुछ बच्चों के साथ अश्लील हरकते करते हुए वीडियो बनाना अनुसंधान में पाया गया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। इसको पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया जाकर विस्तृत पूछताछ कर अनुसंधान जारी है।

सेवा से किया बर्खास्त
अध्यापक शम्भूलाल धाकड़ के विरुद्ध विद्यार्थियों के साथ अश्लील हरकतें, यौन उत्पीड़न, अप्राकृतिक दुष्कृत्य एवं वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित पाए गए। ऐसे में इसे राज्य सेवा से पदच्युत कर दिया गया है। इसके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं पेश वीडियो साक्ष्यों के आधार पर जांच समिति गठित कर त्वरित विभागीय जांच की गई। इसमें धाकड़ द्वारा किया गया कृत्य राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। इसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 व पॉक्सो अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा वे वर्तमान में पुलिस अभिरक्षा में हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, चित्तौड़गढ़ द्वारा राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19(ii) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिना शासकीय सेवा में बनाए रखे जाने के अयोग्य घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed