सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Young man trapped in fake marriage, stripped naked, tied to a cot and beaten, two arrested

Chittorgarh News: फर्जी शादी के जाल में फंसा युवक, निर्वस्त्र करके चारपाई पर बांधकर पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्जी शादी के गिरोह में फंसे युवक को कुछ लोगों ने चारपाई से बांधकर उसे निर्वस्त्र कर लोहे के पाइप और डंडों से जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले आरोपी फर्जी शादियों का रैकेट चलाते हैं। पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवक की पत्नी भी इस गिरोह का हिस्सा बताई जा रही है।
 

Chittorgarh News: Young man trapped in fake marriage, stripped naked, tied to a cot and beaten, two arrested
चित्तौड़ में युवक को चारपाई से बांधकर निर्वस्त्र करके पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शहर में अमानवीयता की हद पार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक को निर्वस्त्र कर चारपाई से उल्टा बांधकर लोहे के पाइप और डंडों से बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Trending Videos


यह मामला सदर थाना क्षेत्र के प्रतापनगर इलाके का है। प्रतापनगर निवासी शौकिन काठात ने 29 जून को थाने में इसकी रिपोर्ट दी। शौकिन ने बताया कि वह अपनी बहन अनीता और जीजा जितेंद्र साहू के साथ कालू कीर के मकान में रह रहा है। 10 जून को वह घर पर अकेला था, तभी किशनलाल भांबी, सोनू रावत, राजू माली, पिंकी गोस्वामी और कजोड़ नामक व्यक्तियों ने उसे जबरन पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: घर के टैंक में दंपती और दो मासूमों के शव मिलने से फैली सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इन लोगों ने उसे चारपाई से उल्टा बांधकर उसके कपड़े उतारे और लोहे के पाइप व डंडों से बेरहमी से पीटा। बाद में उसे प्रतापनगर के मीणा मोहल्ले में फेंक दिया गया। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद वह उपचार के लिए चला गया, जिससे रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा सका लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामला दर्ज किया है।

फर्जी शादी गिरोह से जुड़ा है मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि मारपीट करने वाले आरोपी फर्जी शादियों का गिरोह चलाते हैं। आरोप है कि ये लोग लड़कियों की फर्जी शादी करवाकर कुछ ही दिनों में उन्हें भगा देते हैं। यही उनका रैकेट है। पीड़ित शौकिन की पत्नी पिंकी ने पहले उससे शादी की, फिर दो और शादियां कीं। इन्हीं विवादों के चलते यह मारपीट की घटना हुई। पिंकी भी इस गिरोह का हिस्सा बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिंकी सहित अन्य तीन की तलाश जारी है। पुलिस पूरे गिरोह की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed