{"_id":"68877a3694c41aa0ae0131d7","slug":"third-phase-of-calculation-of-sanwalia-seths-reserves-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3219826-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के भंडार की गणना का तीसरा चरण पूरा, अब तक निकली 18 करोड़ 13 लाख की चढ़ावा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के भंडार की गणना का तीसरा चरण पूरा, अब तक निकली 18 करोड़ 13 लाख की चढ़ावा राशि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार
चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे की गणना जारी है। अब तक तीन चरणों में कुल 18 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए की राशि गिनी जा चुकी है। पहले चरण में 7.15 करोड़, दूसरे में 3.35 करोड़ और तीसरे में 7.63 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।
सांवलिया सेठ के भंडार की गणना का तीसरा चरण संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे की गणना जारी है। अब तक तीन चरणों की गणना में मंदिर के भंडार से कुल 18 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए प्राप्त हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, गत चतुर्दशी को ठाकुरजी की राजभोग आरती के बाद भंडार खोला गया था। पहले चरण में 7 करोड़ 15 लाख रुपए, जबकि अमावस्या के चलते गणना अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 3 करोड़ 35 लाख रुपए की गिनती हुई। रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कार्य फिर रोका गया। सोमवार को तीसरे चरण में 7 करोड़ 63 लाख 25 हजार रुपए की गणना की गई।
ये भी पढ़ें: बाबा रामदेव मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से होगी शुरू
मंदिर मंडल सूत्रों के मुताबिक, चौथे चरण की गणना मंगलवार को की जाएगी। साथ ही अब तक प्राप्त सोना-चांदी का वजन और मंदिर के भेंट कक्ष में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना भी बाकी है। सोमवार को गणना कार्य की निगरानी में श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, द्वितीय प्रशासनिक अधिकारी व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरीलाल गाडरी, वरिष्ठ सहायक कालूलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहर शर्मा सहित मंदिर मंडल के अधिकारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos