{"_id":"681784e004e915d0c5064495","slug":"those-running-betting-on-ipl-matches-arrested-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2908867-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: आरआर और केकेआर के मैच पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, छापा मारकर पकड़े तीन सटोरिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: आरआर और केकेआर के मैच पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, छापा मारकर पकड़े तीन सटोरिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपए, एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस लैपटॉप के जरिए सट्टे के हिसाब की जांच कर रही है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।
कोतवाली थाना पुलिस ने की छापामार कार्रवाई।
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी की टीम ने आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कमरे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पांच हजार रुपए और सट्टे से संबंधित हिसाब-किताब बरामद किया गया है। पकड़े गए हिसाब की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ भी जारी है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में रविवार शाम को पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी को शहरी क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर सट्टा चलने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर टीम के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के देहली गेट के पास स्थित छिपा मोहल्ला में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 10 करोड़ मांगे, 2.5 करोड़ में सौदा, घूस के नोटों पर लगा रंग MLA की उंगलियों पर मिला; ACB का खुलासा
इस दौरान एक मकान पर दबिश दी गई, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। मकान की तलाशी के दौरान टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विपिन जैन निवासी मंदसौर, दीपेश कोठारी निवासी उदयपुर और इमरान निवासी छिपा मोहल्ला के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: मंदिर में चोरी कर जा रहे चोर को बदमाशों ने लूटा, वापस लौटकर दानपात्र से फिर चुराए रुपये, अब धराया
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से पांच हजार रुपए, एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस मामले में लैपटॉप के जरिए सट्टे के हिसाब की जांच कर रही है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट को बुलाया गया है।