सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: Online betting was going on in a house under construction, three accused arrested

Chittorgarh: निर्माणाधीन मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड बालमुकुंद इनामी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Jun 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह पूरा ऑनलाइन सट्टा कपासन निवासी बालमुकुंद इनानी उर्फ बुद्धिप्रकाश के निर्देश पर चला रहे थे। इनानी ने ही उन्हें यह काम सिखाया और कमीशन के रूप में पारिश्रमिक देता था।

Chittorgarh: Online betting was going on in a house under construction, three accused arrested
पुलिस ने जब्त किए सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

साइबर थाना चित्तौड़गढ़ और भूपालसागर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कपासन कस्बे में एक निर्माणाधीन मकान से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, दो स्कैनर मशीनें, एक कार्ड स्वाइप मशीन, एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बरामद की गई हैं। पुलिस अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई ऐसे हुई
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डीएसटी और साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कपासन में एक निर्माणाधीन मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित हो रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के निर्देशन में संयुक्त टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान विकास पुत्र मनोहरलाल राव के निर्माणाधीन मकान से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया जिनमें विकास राव निवासी कैलाश टॉकीज के पास, कपासन, सौरभ आचार्य निवासी पाईको का मोहल्ला, कपासन, करण कुमावत निवासी ब्रह्मपुरी, कपासन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: फर्जी सिलिकोसिस एक्स-रे मामले में रेडियोग्राफर सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

ऐसे करते थे सट्टा संचालन
आरोपियों ने ‘मास्टर आईडी’ के जरिए ग्राहकों के लिए 'क्लाइंट आईडी' और पासवर्ड बनाए जाते थे। ग्राहक इन आईडी से मोबाइल ब्राउजर या एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलते थे। इसके लिए पहले ग्राहकों से विभिन्न खातों में ऑनलाइन पैसा मंगवाया जाता और फिर उनकी आईडी में रिचार्ज कर दिया जाता था।

फिलहाल जांच जारी
पुलिस ने जब्त किए गए उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है और फरार मास्टरमाइंड बालमुकुंद इनानी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed