सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Three arrested in a fraud case after hatching a conspiracy

Chittorgarh: तीन फर्जी अनुबंधों से 23 लाख की ठगी, महिला ने बुआ की जमीन बेचकर रचाया बड़ा फर्जीवाड़ा; 3 गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि असली मालिक यशोदा कंवर, आरोपी मंजू कंवर की बुआ की बेटी हैं। मंजू ने इस जमीन को बेचने के लिए अपनी दो सहयोगी महिलाओं  गंगादेवी पत्नी मुकेश राव और ज्योति पत्नी कन्हैयालाल ढोली की मदद से तीन अलग-अलग फर्जी अनुबंध तैयार कर कुल 23 लाख 30 हजार 300 रुपये की ठगी की।

Three arrested in a fraud case after hatching a conspiracy
ठगी के मामले में गिरफ्तार तीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किसी और की कृषि भूमि को अपनी बताकर पांच लोगों से तीन अलग-अलग विक्रय अनुबंधों के जरिए 23 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी महिला ने अपनी ही बुआ की बेटी की कृषि भूमि को उसकी जानकारी के बिना तीन बार बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

Trending Videos

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा निवासी दीपक शारदा पुत्र महेशप्रकाश शारदा ने 14 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि 4 जुलाई 2023 को लसड़ावन निवासी मंजू कंवर पत्नी भैरू सिंह एक कृषि भूमि बेचने के इरादे से दीपक शारदा और देवीलाल जाट के पास आई। उसने अम्बानगर क्षेत्र में स्थित लगभग आठ बीघा कृषि भूमि को 25 लाख रुपये में बेचना बताया और अनुबंध देवीलाल की पत्नी अंजु और दीपक के नाम से करवाया। इस दौरान आरोपियों ने दीपक से 5.30 लाख और देवीलाल से 8 लाख रुपये नकद ले लिए। बाकी राशि रजिस्ट्री के समय देने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रेलवे स्टेशन से अगवा हुआ डेढ़ साल का बच्चा सकुशल मिला, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे

एक ही जमीन बेची तीन बार
इसके बाद आरोपियों ने इसी जमीन को 22 जुलाई 2023 को निम्बाहेड़ा के सागर सोनी को भी 25 लाख रुपये में बेचने का अनुबंध कर लिया और 7 लाख रुपये नकद वसूल लिए। यही नहीं, 20 जून 2023 को गोपाल जाट व कौशल काबरा से भी इसी जमीन के बदले 28 लाख रुपये में सौदा कर 3 लाख रुपये नकद लिए। हर बार अनुबंध में विक्रेता का नाम “यशोदा कंवर पत्नी कमल सिंह राजपूत” बताया गया, जो कि असली मालिक हैं। पर असली यशोदा कंवर की जगह फर्जी महिलाओं को खड़ा कर विक्रय अनुबंध संपादित कराया गया।

मुख्य आरोपी ने बुआ की बेटी की जमीन बेच दी
पुलिस जांच में सामने आया कि असली मालिक यशोदा कंवर, आरोपी मंजू कंवर की बुआ की बेटी हैं। मंजू ने इस जमीन को बेचने के लिए अपनी दो सहयोगी महिलाओं  गंगादेवी पत्नी मुकेश राव और ज्योति पत्नी कन्हैयालाल ढोली की मदद से तीन अलग-अलग फर्जी अनुबंध तैयार कर कुल 23 लाख 30 हजार 300 रुपये की ठगी की।

तीनों महिलाएं पुलिस हिरासत में

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने अनुसंधान अधिकारी एएसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच कर तीनों आरोपी महिलाओं मंजू कंवर, गंगादेवी और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क और ठगी में शामिल अन्य संभावित लोगों की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed