सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News Dirty water thrown during religious procession angry people closed market accused arrested

Chittorgarh News: धार्मिक जुलूस के दौरान फेंका गंदा पानी, आक्रोशित लोगों ने बंद किए बाजार, आरोपी गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भूपाल सागर कस्बे में धार्मिक जुलूस पर गंदा पानी फेंकने के बाद माहौल गरमा गया। आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।

Chittorgarh News Dirty water thrown during religious procession angry people closed market accused arrested
धार्मिक जुलूस पर गंदा पानी फेंकने के बाद गर्माया माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के भूपाल सागर क्षेत्र में आयोजित धार्मिक महोत्सव की कलश यात्रा के दौरान गंदा पानी फेंकने के बाद हुए माहौल गरमा गया। इस घटना को लेकर विवाद हो गया तथा कस्बेवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बुधवार को बाजार बंद कर दिया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की मांग की। इस घटना में लिप्त आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, भूपाल सागर कस्बे में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन हो रहा है। इसी दौरान मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जा रही थी। समुदाय विशेष के किसी व्यक्ति ने कलश यात्रा पर गंदा पानी फेंक दिया। इससे कस्बे में माहौल गरमा गया। इस पर कई कस्बेवासी मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। इस पर भूपाल सागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को डिटेन कर लिया। लेकिन बुधवार को कस्बेवासियों और व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। लोग एकत्रित हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 18 दिन बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी उप्र से गिरफ्तार

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कस्बे से और भी लोग मौके पर आने लगे। इसकी सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी पुनीत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला मौके पर पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की। लेकिन लोग वार्ता नहीं होने और मांगे नहीं माने जाने तक बाजार बंद रखने पर अड़े रहे। इसके बाद जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जनों की सामूहिक बैठक हुई। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण और अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में सहमति बनी कि आगामी सात दिनों के भीतर सार्वजनिक चारागाह और बिलानाम भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें: मिलने का झांसा देकर रेलवे कर्मी से युवतियों की 10 लाख रुपये की मांग, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज

कस्बेवासियों के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उपखंड अधिकारी ने भी पूरे प्रकरण में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधि प्रबुद्ध जन एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टी में उत्तर-पश्चिम रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने बताया कि जुलूस के दौरान कोई घटना हो गई थी। इस पर प्रकरण दर्ज कर भूपाल सागर थाने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कस्बे के लोगों ने शांति पूर्ण ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन पर हम कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। एक बैठक का आयोजन कर कई बातों पर सहमति हुई है। सभी से आग्रह किया है कि शांति बनाए रखें और सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज पर ध्यान न दें और उसकी सच्चाई जानें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांखला ने बताया कि हमारे सूचना में आया कि बाहर के लड़के बदमाशी कर सकते हैं तो उन पर हम नजर रखे हुए हैं। जरूरत पड़ी तो हम उन पर कठोर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed