सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Trailer driver held hostage in tire robbery incident

Chittorgarh News: ट्रेलर चालक को बंधक बना चार टायर लूट, मेवात के गिरोह पर आशंका

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ जिले में ट्रेलर चालक को बंधक बनाकर चार टायर लूट का मामला सामने आया है। मेवात के गिरोह पर आशंका जताई जा रही है।

Trailer driver held hostage in tire robbery incident
चालक को बंधक बना कर टायर लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के सदर थाना इलाके में मंगलवार रात को लूट की वारदात हुई है। अज्ञात बदमाशों ने ट्रेलर चालक को बंधक बना लिया। सुनसान क्षेत्र में ट्रेलर को खड़ा कर चार टायर लूट लिए। बाद में चालक को इसी के ट्रेलर से बांध कर चले गए। बुधवार को ट्रेलर चालक ने लोगों को मदद के लिए बुलाया। बाद में सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। प्रारंभिक रूप से मेवात के किसी गिरोह पर पुलिस को वारदात की आशंका है। फिलहाल चालक के बयान और रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि अजमेर जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बेवजा निवासी कन्हैयालाल (45) पुत्र रामजी गुर्जर के साथ लूट की वारदात हुई। यह मंगलवार रात को नसीराबाद से निंबाहेड़ा की और सीमेंट लेने के लिए जा रहा था। भीलवाड़ा से रिठौला सिक्सलेन के बीच सदर थाना क्षेत्र में धनेत पुलिया के यहां पर पीछे से आई कार में इसे ओवरटेक किया। कार को ट्रेलर के आगे लगा कर रोक दिया। कार में से उतरे अज्ञात बदमाश जबरन ट्रेलर के केबिन में चढ़ गए। बदमाशों ने ट्रेलर चालक को धमकाया कि वह रास्ते में उन्हें कट दिखा कर आया है मारपीट करने लगे। एक साथ तीन-चार युवकों को देख कर चालक घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों ने ट्रेलर के केबिन में रखें कंबल से चालक को दबा कर अपने काबू में ले लिया। इसे चालक सीट से पीछे खींच लिया और इनमें से एक बदमाश ट्रेलर को चलाने लगा। बाद में चालक को बंधक बना कर बस्सी थाना क्षेत्र में नगरी के यहां ले गए। यहां जंगल में ले जाकर ट्रेलर को खड़ा कर दिया। चालक को केबिन से उतार कर पेड़ के बांध दिया। बाद में ट्रेलर के चार टायर खोल लिए। जाने से पहले चालक को पेड़ से खोल कर ट्रेलर के बांधकर फरार हो गए। पूरी रात चालक मौके पर चिल्लाता रहा।

बुधवार सुबह इस क्षेत्र से गुजर रहे लोगों को आवाज दी तो राहगीर इसकी मदद के लिए पहुंचा और इसे खोला। बाद में घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल की मौका तस्दीक की गई तो वारदात की शुरुआत धनेत पुलिया पर हुई, जो की सदर थाना क्षेत्र में आता है। वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह में मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू की। चालक को घटनास्थल तथा बाद में जहां ट्रेलर छोड़ा गया वहां ले जाकर मौका दिखाया।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि अज्ञात बदमाश ट्रेलर की टंकी से डीजल भी चुरा कर ले गए थे। ट्रेलर को सदर थाने को लाया गया। इस संबंध में ट्रेलर के चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस चालक की रिपोर्ट एवं बयानों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मेवात के किसी गिरोह पर वारदात करने की आशंका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है।

पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी वारदातें
जानकार सूत्रों की माने तो चित्तौड़गढ़ जिले में 10 से 12 वर्ष पूर्व इसी तरह चालक को बंधक बना कर भारी वाहनों के टायर लूट कर ले जाने की वारदातें हुई थी। तब इस तरह की वारदात चंदेरिया थाना क्षेत्र में होना सामने आया था। इसमें अलग अलग प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच की गई थी। ऐसे में अब सदर थाना पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed