सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Truck overturned on bike rider

Chittorgarh News: टमाटर से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलटा, बाइक सवार की मौत, साथी घायल

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भदेसर थाना इलाके में बानसेन बस स्टैंड के पास हादसा हुआ। टमाटर से भरा ट्रक चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जा रहा था।  ट्रक का पहिया फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर दूसरी लेन पर चला गया। 

Truck overturned on bike rider
उदयपुर-चित्तौडगढ़ राजमार्ग पर टमाटर से भरा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में उदयपुर नेशनल हाईवे पर टमाटर से भरा ट्रक असंतुलित होकर बाइक सवार पर पलट गया। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीरावस्था में उपचार के लिए चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर टमाटर के कैरेट बिखर गए । भदेसर थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर भदेसर थाना इलाके में बानसेन बस स्टैंड के पास हादसा हुआ। टमाटर से भरा ट्रक चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान बानसेन बस स्टैंड के पास ट्रक का पहिया फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर दूसरी लेन पर चला गया। यहां उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की और जा रही बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद यहां ट्रक मुख्य लेन व सर्विस लेन के बीच नाले के पास पलट गया। इससे ट्रक में रखे टमाटर के कैरेट बिखर गए। बाइक सवार भादसोड़ा निवासी सांवरमल सालवी एवं उसका साथी दिनेश दोनों पेंटिंग के काम से जा रहे थे। यह दोनों ही ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ जिले में बानसेन के निकट सड़क हादसे में एक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-आपसी रंजिश में युवकों के दो गुटों में भिड़ंत, चाकू घोंपकर युवक की हत्या, भाई घायल

 
ग्रामीणों की सहायता से हाईवे एंबुलेंस को सूचित कर दोनों घायलों को चित्तौड़गढ़ भेजा। यहां रास्ते में गंभीर घायल सांवरमल पुत्र स्व शंकर लाल लालवी ने दम तोड़ दिया। इसके साथी हथियाना निवासी दिनेश खटीक को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना पर भदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर यातायात को सुचारु करवाया। दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 
 

 

 

 

 

accident on udaipur to chittorgarh highway
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed