सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Railway Minister gave information about connecting train for Bhopal-Nathdwara rail service

Chittorgarh News: भोपाल-नाथद्वारा सीधी रेल सेवा के प्रश्न पर बोले रेल मंत्री, कनेक्टिंग ट्रेन उपलब्ध है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

रेल मंत्री ने कहा कि नई ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहती है, जिसमें परिचालन व्यवहार्यता, संसाधन उपलब्धता और जनप्रतिनिधियों की मांगों पर विचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भोपाल से चंदेरिया/चित्तौड़गढ़ तक दो ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जहां से नाथद्वारा के लिए कनेक्टिंग ट्रेन उपलब्ध है।

Chittorgarh News: Railway Minister gave information about connecting train for Bhopal-Nathdwara rail service
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में सांसद के प्रश्न के संदर्भ में कहा कि भोपाल से नाथद्वारा के लिए चंदेरिया/चित्तौड़गढ़ तक ट्रेनों का सीधा संचालन किया जा रहा है। नाथद्वारा के लिए कनेक्टिंग ट्रेन उपलब्ध है। नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी एक सतत प्रक्रिया होती है।

Trending Videos


राज्यसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल से नाथद्वारा (उदयपुर) तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने के बारे में प्रश्न किया। इसके सम्बंध में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब प्रस्तुत किया। वैष्णव ने बताया कि नई ट्रेन शुरू करने के लिए परिचालन व्यवहार्यता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिवेदन और मांग प्राप्त होना एक सतत एवं गतिशील प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ट्रेनों के संचालन के लिए प्रतिवेदन और मांग की जांच की जाती है तथा परिचालन व्यवहार्यता एवं मांग के न्यायोचित पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। वर्तमान में भोपाल से चंदेरिया/चित्तौड़गढ़ रेलमार्ग में 02 जोड़ी ट्रेन संचालित हो रही हैं। गाड़ी संख्या 19712/19711 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस और 22175/22176 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेनें चंदेरिया/चित्तौड़गढ़ स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। चंदेरिया/चित्तौड़गढ़ स्टेशनों से नाथद्वारा (उदयपुर) तक पहुंचा जा सकता है। नाथद्वारा के लिए गाड़ी संख्या 19575/19576 ओखा-नाथद्वारा एक्सप्रेस रेलसेवा के माध्यम से यात्री चित्तौड़गढ़ से कनेक्टिंग ट्रेन का लाभ उठा सकते हैं। वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे पर नई ट्रेने शुरू करना एक सतत प्रक्रिया है, जो परिचालन औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, संसाधन उपलब्धता आदि के आधार पर तय की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed