सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Dams overflow due to torrential rains in Chittorgarh

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में मूसलाधार बारिश से बांध छलके, नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बेगूं, बस्सी, गंगरार और विजयपुर क्षेत्रों में जलभराव और नदियों के उफान से कई गांवों का संपर्क कट गया। बस्सी के नीलिया महादेव मंदिर और उपजिला अस्पताल में पानी घुस गया, जबकि बोदियाना नाले में एक बस फंस गई।

Chittorgarh News: Dams overflow due to torrential rains in Chittorgarh
चित्तौड़गढ़ जिले में व्यापक बारिश से उफान पर नदियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। इससे कई छोटे-मोटे बांध छलक गए। वहीं बड़े बांधों में भी पानी की आवक तेज हो गई है। जिले के कई तालाबों में भारी आवक हुई है और नदी नाले उफान पर है। भारी बारिश के बीच राणा प्रताप सागर के गेट भी खोले गए हैं। बुधवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटों में भैंसरोड़गढ़ में सर्वाधिक 128 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Trending Videos


वहीं, चित्तौड़गढ़ में 54, गंगरार और बेगूं में 50, निम्बाहेड़ा में 51, कपासन में 18, बस्सी में 34, भूपालसागर में 15 और राशमी में 16 मिमी वर्षा हुई है। सुबह 8 बजे तक हुई इस बारिश के बाद भी जम कर मेघ बरसे। अनुमान के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक चित्तौड़गढ़ में 50 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी थी। इसी तरह आसपास के बस्सी, गंगरार, निम्बाहेड़ा आदि क्षेत्रों में व्यापक बारिश है। बेगूं, भैंसरोड़गढ़ और बस्सी में बारिश के चलते कई गांवों का संपर्क टूट गया। बेगूं क्षेत्र में ब्राह्मणी नदी के उफान के चलते कई खेत जलमग्न हो गए है। बोराव से गोपालपुरा के करीब एक दर्जन गांवों का सम्पर्क टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायरन बजा खोले बांध के गेट
चित्तौड़गढ़ जिले में हो रही भारी बारिश के चलते राणा प्रताप सागर का गेट भी खोल दिया है। पुलिस और सिविल डिफेंस की मौजूदगी में बांध के नीचे के क्षेत्र को खाली करवाया। दोपहर 12.50 मिनट पर चंबल माता की पूजा कर 11 नम्बर गेट खोल दिया गया। सहायक अभियन्ता के अनुसार एक गेट से 35 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। 1157.50 मीटर भराव क्षमता के मुकाबले जल स्तर 1156.76 मीटर बना हुआ है और लगातार 1 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।

चित्तौड़गढ़ जिले में व्यापक बरसात से पानी की आवक हुई है।

बांध एवं तालाब भी छलके
इधर, क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण गुणेर, मोडिया महादेव, देवलिया बांध छलक गए हैं। साथ ही बस्सी कस्बे का तालाब भी छलक गया। बेगूं और चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के कई छोटे बांध और तालाब भी लबालब हो गए हैं। मोडिया महादेव, गुणेर और सादी बांध छलक उठे और इन पर चादर चल रही है। इसी तरह बेगूं क्षेत्र के बुजड़ा, उमरचा, श्रीपुरा, नाहरगढ़, कदमाली, देवलिया आदि बांध पूरे भर गये है और इन पर भी चादर चल रही है।

नीलिया महादेव मंदिर और बस्सी अस्पताल में घुसा पानी
बस्सी क्षेत्र में भी पानी की जबरदस्त आवक हुई है। बस्सी क्षेत्र का प्रमुख झरना नीलिया महादेव अपने पूर्ण यौवन पर है। झरने का बहाव इतना तेज है कि पानी मंदिर में घुस गया। इसी तरह बस्सी गांव के पास स्थित छोटा तालाब भरने से बस्सी उपजिला चिकित्सालय में भी पानी भर गया है। इसी के साथ क्षेत्र का शिव सागर तालाब भी छलक उठा। जिले के रावतभाटा क्षेत्र में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद हलकु और गुंजाली नदी भी पूरे उफान पर है। वहीं, मंडेसरा पंचायत का झरना भी पूरे रफ्तार से बह रहा है।

चित्तौड़गढ़ जिले में व्यापक बरसात से पानी की आवक हुई है।

बोदियाना नाले में फंसी बस
शहर में चित्तौड़गढ़ से कपासन जाने वाले मार्ग पर बोदियाना का नाला उफान पर आ गया। इसके चलते अंडरब्रिज में पानी भर गया। इसी दौरान अंडरब्रिज में निकलने वाली एक बस नाले में फंस गई। बस को निकालने का प्रयास किया गया। गौरतलब है कि पूर्व में इसी नाले में बस फंसने से कई लोगों की जिंदगियां दाव पर लगी थीं। इधर, चित्तौड़गढ़ में कई क्षेत्रों में भी जल भराव देखने को मिला है। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। के अंडरब्रिज में भी कई वाहन फंस गए।

चित्तौड़गढ़ जिले में व्यापक बरसात से पानी की आवक हुई है।

विजयपुर में भी कई गांवों का संपर्क कटा
चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर क्षेत्र में भी बारिश से कई गांवों का संपर्क कट गया। विजयपुर रास्ते पर पालेर, गोपालपुरा, झुंपड़ियां, गोरसिया आदि गांवों का मार्ग रात से ही बंद है जो बुधवार शाम तक नहीं खुला।

बेगूं थाने में घुसा पानी, वाहन डूबे
इधर, बेगूं क्षेत्र में भी काफी तेज बारिश देखने को मिली है। इसके चलते क्षेत्र जल मग्न हो गया। बेगूं पुलिस थाने में भी करीब दो फीट तक पानी भर गया। इससे बेगूं थाने में विभिन्न मामलों में जप्त किए वाहन डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed