सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Women caught stealing during a religious event

Chittorgarh: बांछड़ा गिरोह से जुड़ी महिलाओं ने कथा में की थी चोरी, पांच गिरफ्तार, छह चेन और मंगलसूत्र बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ में धार्मिक कथा के दौरान महिलाओं की चेन चोरी करने वाले बांछड़ा गिरोह की पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से छह सोने की चेन और एक मंगलसूत्र बरामद किया। आरोपी महिलाएं मप्र की रहने वाली हैं।

Women caught stealing during a religious event
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़  की कोतवाली थाना पुलिस ने देहली गेट क्षेत्र में स्थित एक धार्मिक स्थल पर कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की छह चेन और एक मंगलसूत्र बरामद किया है। गिरफ्तार महिलाएं मध्यप्रदेश के बांछड़ा गिरोह से जुड़ी हैं।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार, 28 जून को शहर में बूंदी मार्ग स्थित रामद्वारा में संत के प्रवचन थे। इस दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी के मामले सामने आए थे। इस संबंध में प्रार्थी पंचवटी, सैंथी निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामकृष्ण समदानी ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 28 जून को बूंदी मार्ग स्थित रामद्वारा में संत की कथा का प्रवचन कार्यक्रम था। उक्त कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने सुबह 9 से 11 बजे के बीच सात महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिए। शिकायत पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर की आस्था माथुर बनीं बीसीसीआई पैनल मैच रेफरी, देशभर में पांचवीं रैंक

कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मौके का निरीक्षण कर वारदात स्थल, इसके आसपास व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण किया। मामले में पांच संदिग्ध महिलाओं से थाने लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर कथास्थल से चोरी की गई सोने की छह चेन और एक मंगलसूत्र बरामद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित महिलाएं मध्यप्रदेश की बांछड़ा जाति से हैं। ये महिलाएं शहरी क्षेत्र में होने वाले धार्मिक आयोजनों में चोरी की वारदात करती थीं। आरोपी महिलाओं ने पूर्व में भी राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में इसी तरीके से कई वारदातें की हैं।

ये भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, सुंधा माता तीर्थ के झरने बहे, श्रद्धालु सतर्क रहें

पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आने वाले मनासा थाना क्षेत्र के पिपलिया हाड़ी डेरा निवासी प्रीति मालवीय पत्नी घनश्याम बांछड़ा, प्रीति मालवीय पत्नी अंकित बांछड़ा, संगीता बाई पत्नी पिंटू बांछड़ा, टीना मालवीय पत्नी अनिकेत बांछड़ा और कुकडेश्वर थाने के बरखेड़ा निवासी जया पत्नी रोहित बांछड़ा को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed