पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Four Arrested in ₹19.86 Lakh Online Shopping Fraud, Fake Products Sent Instead of Originals

Dausa News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 19.86 लाख का चूना, महंगे प्रोडक्ट बदलकर भेजे नकली, चार गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 03:45 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

ऑनलाइन ऑर्डर में हेराफेरी कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का दौसा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डिजिटल वॉच बरामद की है। मामले में ई-कॉमर्स डिलीवरी नेटवर्क की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dausa News: Four Arrested in ₹19.86 Lakh Online Shopping Fraud, Fake Products Sent Instead of Originals
दौसा साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

विस्तार

दौसा जिला साइबर थाना पुलिस और साइबर सेल ने ऑनलाइन ऑर्डर में हेराफेरी कर करीब 19.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से एप्पल कंपनी की एक डिजिटल वॉच भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2025 को कनेक्ट इंडिया कूरियर कंपनी के मैनेजर सतवीर सिंह ने जिला साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दौसा केंद्र पर अमेजन के एप्पल वॉच अल्ट्रा-3 और सैनडिस्क एसडी कार्ड से जुड़े कुल 19 महंगे ऑर्डर पहुंचे थे। डिलीवरी के दौरान इन पार्सलों को गलत या अधूरे पते का हवाला देकर रिजेक्ट कर दिया गया। बाद में जब पार्सल अमेजन के मुख्य वेयर हाउस भेजे गए तो जांच में सामने आया कि असली उत्पाद निकालकर उनकी जगह उच्च गुणवत्ता वाले नकली उत्पाद रख दिए गए थे। इस संगठित धोखाधड़ी से कूरियर और ई-कॉमर्स कंपनी को 19 लाख 86 हजार 976 रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: तीन दिन पहले होटल में लिया था कमरा, अब फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव; क्या है मौत की वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी नाम और पते से अमेजन पर अकाउंट बनाकर महंगे उत्पाद ऑर्डर करते थे। इसके बाद डिलीवरी नेटवर्क में मिलीभगत के जरिए पार्सल अपने कब्जे में लेकर विशेष तरीके से पैकिंग खोलते, असली एप्पल वॉच निकालकर उसकी जगह नकली वॉच रख देते और पार्सल दोबारा पैक कर वापस जमा करा देते थे।


मामले में पुलिस ने साहिल बंसल, मदन जांगिड़, पारस साहू और नरेंद्र बैरवा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एप्पल कंपनी की एक डिजिटल वॉच बरामद की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और बदले गए महंगे उत्पादों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि डीएसपी बृजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। जांच में अमेजन डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े कुछ कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है। एक स्टेशन मैनेजर की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे गिरोह और आर्थिक लेनदेन की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed