सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Smuggler arrested with two kilos of opium and milk, Rs 3.5 lakh and car also seized

Jalore News: दो किलो अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख रुपये और गाड़ी भी जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान के दौरान एक रिहायशी के घर से करीब दो किलो अफीम का दूध जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Jalore News: Smuggler arrested with two kilos of opium and milk, Rs 3.5 lakh and car also seized
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चुनावों के मद्देनजर पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी व रोकथाम के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते मुखबिर की सूचना पर एक रिहायशी मकान पर छापा मारकर पुलिस ने दो किलो अफीम का दूध बरामद किया है। 

Trending Videos


सांचौर की करड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी घर में दबिश देकर 2 किलो अवैध अफीम का दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम दूध बेचकर कमाई गई साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और एक लग्जरी कार जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांचौर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत करड़ा थाना अधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र के गांव अरणाय गोलियां में मुखबिर की सूचना पर मेवाराम पुत्र सवाराम देवासी निवासी अरणाय के घर पर दबिश देकर मेवाराम के कब्जे से अवैध रूप से रखा गया 2 किलो अफीम का दूध बरामद किया गया। पुलिस ने मेवाराम को गिरफ्तार कर उसके पास से इसे बेचकर अर्जित किए गए साढ़े तीन लाख रुपये और एक लग्जरी कार भी जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अफीम दूध की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed