पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Illegal Sand-Laden Tractor-Trolley Runs Over Biker, Only Son Dies in Tragic Road Accident

Dausa News: अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिवार का इकलौता सहारा छीना

Tue, 30 Jun 2026 05:48 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 05:48 PM IST
सार

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोमवार सुबह दौसा में एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dausa News: Illegal Sand-Laden Tractor-Trolley Runs Over Biker, Only Son Dies in Tragic Road Accident
ट्रॉमा एवं आपातकालीन विभाग, दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अवैध बजरी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


नांगल राजावतान थाने के एएसआई दीपक शर्मा ने बताया कि ढागड़ा की ढाणी (सुलतानपुरा) निवासी लोकेश मीणा (21) पुत्र सांवलराम मीणा सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से मजदूरी के लिए आलूदा जा रहा था। इसी दौरान लाड़ली का बास जीएसएस के पास सामने से आ रही एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली का पहिया लोकेश के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट में SOG की बड़ी कार्रवाई, विदेश से MBBS करने वाले तीन और डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकेश अपने वृद्ध माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह मजदूरी करने के साथ-साथ जेसीबी चालक के रूप में भी कार्य करता था और इसी से परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी तीन बहनें हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनों की शादी अभी बाकी है। इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed