पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Woman Kills Husband Bathes and Does Solah Shringar to Pretend Mourning Before Police

राजस्थान: पहले पति की हत्या, फिर सोलह शृंगार कर रचा मातम का नाटक; गीले कपड़ों ने ऐसे खोल दी सारी पोल

Mon, 29 Jun 2026 01:19 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 01:19 PM IST
सार

दौसा के सदर थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी ममता बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए नहाकर कपड़े धोए, सोलह शृंगार किया और फिर रोने का नाटक किया।

विज्ञापन
Rajasthan Woman Kills Husband Bathes and Does Solah Shringar to Pretend Mourning Before Police
दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दौसा के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पति की हत्या के बाद महिला ने खुद को संदेह से बचाने के लिए पहले नहाया, कपड़े धोए, सोलह शृंगार किया और फिर रोते-बिलखते हुए लोगों को घटना की जानकारी दी। हालांकि पूछताछ के दौरान उसका बयान बार-बार बदलता रहा और अंततः उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मामले में पुलिस ने मृतका के नाबालिग बेटे को भी निरुद्ध किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय रमेश बैरवा के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत खवारावजी की रामधन की ढाणी का निवासी था और वर्तमान में चावंड गांगलियावास में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


कीकर के पेड़ों के बीच मिला था शव
सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कीकर के पेड़ों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचाया। पहचान होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और पहले शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीले कपड़ों से खुला हत्या का राज
घटनास्थल और घर की जांच के दौरान पुलिस को कुछ गीले कपड़े मिले, जिससे संदेह गहरा गया। इसके बाद मृतक की पत्नी ममता बैरवा (35) से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके जवाब लगातार बदलते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गई और पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान महिला के कपड़ों पर खून लग गया था। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए उसने पहले नहाकर कपड़े धोए, फिर सोलह शृंगार किया और बाद में रोते हुए हत्या की सूचना दी। घटनास्थल से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद की गई है।

शराब को लेकर होता था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश बैरवा शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। पुलिस के अनुसार, उस समय रमेश नशे में था। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने कथित तौर पर उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  Yamuna Water Project: 30 साल पुराने यमुना जल समझौते पर आज दिल्ली में एमओयू; शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी

हत्या को बताया बाहरी लोगों की करतूत
वारदात के बाद ममता बैरवा ने रिश्तेदारों को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रमेश की हत्या कर दी है और उसका शव पेड़ों के बीच पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और हत्या का खुलासा करने की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए।


कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस महिला की कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। साथ ही महिला के दिल्ली में अलग रहने के दौरान के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed