{"_id":"6a6f11cf166ed50da607efee","slug":"one-killed-eight-injured-in-car-trailer-collision-on-bandikui-jaipur-expressway-dausa-news-c-1-1-noi1437-4567883-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा: भीलवाड़ा लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई,एक बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा: भीलवाड़ा लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई,एक बच्ची की मौत
Sun, 02 Aug 2026 04:22 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 04:22 PM IST
सार
बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में एक 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयपुर जिले के आंधी थाना क्षेत्र में पिलर संख्या-37 के पास एक कार और ट्रेलर की भिड़ंत में 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और वाहन चालकों ने राहत कार्य शुरू कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आंधी थानाधिकारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा संवाद: गांव में सुबह की सैर के दौरान जाना हाल, आज देंगे 300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसे में प्रेरणा (14) पुत्री सुरेश निवासी मांडल (भीलवाड़ा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरस्वती, सुरेश, सिद्धार्थ, बाबूलाल, नीरज, शिवा, पवन और लोकेश घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं। वे जयपुर से होते हुए अपने घर भीलवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान आंधी थाना क्षेत्र में बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे पर उनकी कार एक ट्रेलर से टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।