सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Two Women Die in Accidents One Teacher One Housewife Daughter Weddings Scheduled for Today in Dausa Rajasthan

Dausa: शादी की तैयारियों के बीच मातम; सड़क हादसे में मां की मौत, ट्रेन ने छीनी शिक्षिका की जिंदगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Dausa: लालसोट और बांदीकुई में हुए दो अलग-अलग सड़क और रेल हादसों में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। लालसोट में जुगाड़ वाहन की टक्कर से घायल महिला मन्ना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका रेखा जांगिड़ की जान चली गई।

Two Women Die in Accidents One Teacher One Housewife Daughter Weddings Scheduled for Today in Dausa Rajasthan
दौसा हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिले में अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से जबकि दूसरी की जुगाड़ वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसों के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। पहली घटना लालसोट के डिडवाना गांव में घाटे के पास हुए सड़क हादसे की है, जिसमें घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब परिवार में 19 अप्रैल को दो बेटियों की सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होनी थी। हादसे के बाद घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया।

Trending Videos


खरीददारी के लिए बाजार जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, डिडवाना निवासी रामलाल सैनी की पत्नी मन्ना देवी, उनकी चाची लछमा देवी और भाई की बेटी संजू सैनी बाजार से सामान खरीदने पैदल जा रही थीं। घाटे की ढलान के पास एक बेकाबू जुगाड़ वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। घायलों को एंबुलेंस से लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजू सैनी (20) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मन्ना देवी और लछमा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में इलाज के दौरान मन्ना देवी की भी मौत हो गई। जबकि लछमा देवी का इलाज जारी है।

आज होनी थी मृतका की बेटियों की शादी
मन्ना देवी की दो बेटियों की शादी आज 19 अप्रैल को डिडवाना गांव में आयोजित सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच दो मौतों से परिवार और गांव में गहरा शोक है।

बांदीकुई में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला शिक्षिका की मौत
वहीं, दूसरी घटना बांदीकुई रेलवे स्टेशन की है, जहां वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक सरकारी महिला शिक्षक की मौत हो गई। देवतवाल कॉलोनी निवासी रेखा जांगिड़ जयपुर से पूजा एक्सप्रेस ट्रेन से बांदीकुई पहुंची थीं। स्टेशन पर उतरने के बाद वह प्लेटफॉर्म नंबर एक पार कर अपने घर जाने की कोशिश कर रही थीं, तभी दिल्ली से जयपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं।

ध्यान भटकने से हुआ हादसा
जीआरपी एएसआई हनुमान सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के कानों में मोबाइल ईयरफोन लगे हुए थे और वह अपने देवर को स्टेशन पर बुलाने के लिए फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान ध्यान भटकने से यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर ने गरमाई सियासत, पूर्व सीएम ने खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा

किशनगढ़ में कार्यरत थीं शिक्षिका 
रेखा जांगिड़ वर्ष 2019 से किशनगढ़ (अजमेर) में ग्रेड थर्ड शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति योगेश जांगिड़ निजी कार्य करते हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। छुट्टी के चलते वह शनिवार शाम को अजमेर-किशनगढ़ से अपने घर बांदीकुई आई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed