सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News Business community got angry in protest against robbery of bullion trader closed market ultimatum

Dholpur News: सराफा व्यापारी से लूटपाट के विरोध में व्यापारी वर्ग भड़का, बाजार बंद कर दिया दो दिन का अल्टीमेटम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur News: भाजपा नेता विष्णु सिंघल ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर तय समय में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बाजार पूरी तरह बंद कर व्यापार ठप कर दिया जाएगा।

Dholpur News Business community got angry in protest against robbery of bullion trader closed market ultimatum
प्रशासन को दो दिन का दिया अल्टीमेटम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर के बाड़ी कस्बे में सोमवार रात एक सराफा व्यापारी से रेलवे फाटक पर हुई लूटपाट और जानलेवा हमले की घटना ने पूरे व्यापारी वर्ग में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। घटना के विरोध में मंगलवार को सराफा और स्वर्णकार संघ और अग्रवाल समाज ने संयुक्त रूप से विरोध जताते हुए बाजार को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Rash Driving: जयपुर में नशे में धुत महिला ने कार से 14 साल की आशिमा को कुचला, हुई मौत; पिता और ममेरी बहन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
सराफा व्यापारी पर हमले की यह घटना कोई पहली नहीं है। अग्रवाल समाज के महामंत्री हरिशंकर सर्राफ ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी बड़ी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे आम जन और व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस का इकबाल कमजोर हो गया है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
 
भाजपा नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
समाजसेवी और भाजपा नेता विष्णु सिंघल ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर तय समय में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बाजार पूरी तरह बंद कर व्यापार ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गंभीरता से स्थिति का संज्ञान लेना चाहिए, नहीं तो व्यापारी वर्ग बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।
 
घटना के विरोध में सराफा और स्वर्णकार संघ और अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त बैठक कर उपखंड अधिकारी, एडिशनल एसपी और सीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया जाए। इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, सर्राफा संघ के अध्यक्ष अशोक सराफ बंटू, राकेश वर्मा, रामनिवास सोनी, विष्णु मराठा, सचिन सोनी, रामकुमार गर्ग, रवि मोदी, अमित मंगल और दिनेश गर्ग समेत समाज के कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भावना हत्याकांड: बहरोड़ की डॉक्टर का हरियाणा में मिला शव, धारदार हथियार से हमले के बाद जलाया; जानें मामला
 
प्रशासन से मुलाकात कर रखी मांग
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बाड़ी के एडिशनल एसपी कमल कुमार जांगीड़, सीओ महेंद्र कुमार और एसडीएम भगवत शरण त्यागी से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी दी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed