कलेजा कांप जाएगा: छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर बड़े भाई ने भी तोड़ा दम, कुछ घंटों में दो भाइयों की मौत
कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में दो सगे भाइयों की कुछ घंटों के अंतराल में मौत हो गई। छोटे भाई दुर्गालाल की मौत की खबर सुनकर बड़े भाई गोपाल की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा शहर के बोरखेड़ा क्षेत्र में रविवार को हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां दो सगे भाइयों की कुछ ही घंटों के अंतराल में मौत हो गई। छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर बड़े भाई की भी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
75 वर्षीय दुर्गालाल कुशवाह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढे़ं: नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी
दुर्गालाल की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उनके 80 वर्षीय बड़े भाई गोपाल कुशवाह उस समय घर पर आराम कर रहे थे। जैसे ही परिजनों ने उन्हें छोटे भाई की मौत की जानकारी दी, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
कुछ ही घंटों के भीतर दो भाइयों की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों भाइयों के शव बोरखेड़ा स्थित मुक्तिधाम ले जाए गए, जहां बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और आसपास के लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसके बाद दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।