फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Municipal Elections 2026: Ward Reservation Finalised After Lottery, Know the Seat-Wise Breakdown

नगर निगम चुनाव 2026: उदयपुर में लॉटरी के बाद 80 वार्डों की तस्वीर साफ, जानें किसके खाते में कितनी सीटें?

Mon, 17 Aug 2026 04:51 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के आरक्षण का फैसला हो गया है। सोमवार को हुई लॉटरी प्रक्रिया में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और महिला वर्ग के लिए वार्ड तय किए गए। मेयर पद ओपन रहने से राजनीतिक दलों में दावेदारी को लेकर हलचल और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Udaipur Municipal Elections 2026: Ward Reservation Finalised After Lottery, Know the Seat-Wise Breakdown
उदयपुर नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डोँ की लॉटरी प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। जिला परिषद सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई लॉटरी करीब एक घंटे में पूरी हुई। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में नगर निगम के सभी 80 वार्डों का आरक्षण तय किया गया। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदारों के समीकरण भी बदल गए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम के 32 वार्ड सामान्य (ओपन) रखे गए हैं, जबकि 16 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा ओबीसी के 16 वार्ड, जिनमें 11 ओबीसी ओपन और 5 ओबीसी महिला हैं, आरक्षित किए गए हैं। एससी के 8 वार्ड आरक्षित हुए हैं, जिनमें 5 एससी ओपन और 3 एससी महिला वार्ड हैं। वहीं एसटी के 8 वार्ड में 5 एसटी ओपन और 3 एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस तरह कुल 80 वार्डों का आरक्षण निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव 2026: जोधपुर में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, एससी-एसटी-ओबीसी और महिला सीटों का हुआ फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद अनारक्षित
उदयपुर नगर निगम में इस बार मेयर का पद अनारक्षित (ओपन) रखा गया है। ऐसे में किसी भी वर्ग का पात्र उम्मीदवार मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। मेयर पद के आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।


भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की तैयारी
लॉटरी के बाद कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी 80 वार्डों में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी 12 महीने चुनावी मोड में रहती है। भाजपा की ओर से सभी 80 वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है और सर्वे के आधार पर मेरिट के अनुसार प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन तेज होगा। महिला, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए आरक्षित वार्डों में नए दावेदार सामने आने की संभावना है, जबकि कई पुराने दावेदारों को अपना चुनावी क्षेत्र बदलना पड़ सकता है। मेयर पद के अनारक्षित रहने और वार्ड आरक्षण तय होने के बाद उदयपुर में नगर निगम चुनाव की सियासी सरगर्मी अब और तेज होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed