{"_id":"6746f96e5e896ce4d6010722","slug":"1250-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-selling-a-plot-in-a-colony-in-hanumangarh-a-case-was-registered-against-the-colonizer-and-2-partners-on-the-orders-of-the-superintendent-of-police-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2358610-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर 12.50 लाख हड़पे, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर 12.50 लाख हड़पे, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानगढ़ जिले की कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर 12.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कॉलोनाइजर और दो साझेदारों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
थाना हनुमानगढ़ टाउन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ के कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर 12.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला ने टाउन पुलिस थाने में कॉलोनाइजर और दो साझेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एसपी के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में सुलोचना शर्मा पत्नी सत्यदेव शर्मा निवासी सेक्टर 3, मकान नंबर 476, टाउन ने बताया कि उसकी राजकुमार पुत्र बहादुर सिंह जाट निवासी जंक्शन के साथ जान-पहचान थी।
Trending Videos
राजकुमार ने उसे बताया कि चक 14 एसएसडब्ल्यू में उसके मित्र कमलदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह जटसिख निवासी चक ज्वाला सिंह वाला ने एमकेके एन्कलेव के नाम से कॉलोनी में प्लॉट काटे हैं और उसमें उसकी हिस्सेदारी है। इस कॉलोनी में प्लाट खरीदने का मौका है, जो भविष्य में उसके काम आएंगे। राजकुमार ने उसे कॉलोनी दिखाई और कहा कि कॉलोनी में पानी, बिजली व सीवरेज, सड़क आदि की व्यवस्था करवाकर देंगे। साथ ही कॉलोनी 90ए की कार्रवाई कर अप्रूव्ड करवाकर देंगे। इनके कहने पर उसने अपने भविष्य के लिए इस कॉलोनी में तीन प्लॉट खरीदने का सौदा कुल 27 लाख 37 हजार 600 रुपये में कर लिया। उसने कमलदीप को छह लाख 55 हजार रुपये 11 मार्च 2013 को नकद दे दिए। शेष रुपयों का भुगतान किश्तों में करना तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद उसने 18 अप्रैल 2013 को दो लाख रुपये, 10 अक्तूबर 2013 को दो लाख रुपये और एक फरवरी 2014 को दो लाख रुपये देकर रसीद प्राप्त की। तीन-चार साल बाद तक भी बैनामा नहीं करवाने के चलते उसने किश्तों का भुगतान बंद कर दिया। बैनामा करवाने के लिए राजकुमार से कई बार कहा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।
अंत में राजकुमार ने कहा कि उसका व कमलदीप का आपसी विवाद चल रहा है। इसलिए वह उसके नाम बैनामा नहीं करवाएगा। जब विवाद समाप्त हो जाएगा तो वह उसका फाइनल बैनामा करवा देगा या फिर उसके 12 लाख 50 हजार रुपये वापस दे देगा। लेकिन इसके बाद भी न तो राजकुमार व कमलदीप ने बैनामा करवाया और न ही रुपये वापस लौटाए। पुलिस ने राजकुमार व कमलदीप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में भादंसं की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच एएसआई सूरजभान कर रहे हैं।