सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Rs 15 lakh stolen from the bag of a businessman who got off the bus, suspects caught in CCTV

Hanumangarh News: लघुशंका के लिए बस से उतरे व्यापारी के बैग से उड़ाए 15 लाख, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के रावतसर कस्बे में लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरे एक व्यापारी के बैग से 15 लाख रुपये चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें चार संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं।

Hanumangarh News: Rs 15 lakh stolen from the bag of a businessman who got off the bus, suspects caught in CCTV
पुलिस थाना रावतसर
विज्ञापन

विस्तार

जिले के रावतसर में लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरे व्यापारी के बैग से 15 लाख रुपए चोरी हो गए। पीड़ित ने रावतसर पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। व्यापारी लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरा था, वापस आया तो पैसे गायब मिले। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार नई धान मंडी रावतसर निवासी अमित कुमार पुत्र सुशील कुमार खारीवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 29 नवंबर को मेरे बहनोई 15 लाख रुपये देने के लिए रात में रावतसर से जयपुर के लिए कड़वासरा बस सर्विस की बस से रवाना हुआ था। बस में मैं स्लीपर नंबर चार पर बैठा था और मेरे पास बैग में अपने कपड़ों के अलावा एक थैले में 500 व 200 रुपये की गड्डियों में 15 लाख रुपये थे। बस रावतसर से रवाना होकर 10-15 मिनट बाद बत्रा होटल धनासर कैंची पर रुकी तो मैं अपना बैग स्लीपर में रखकर लघुशंका के लिए होटल में गया। थोड़ी देर बाद वापस आया तो मेरे बैग की चेन खुली थी और कपड़े आदि बिखरे हुए थे और रुपयों का थैला गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन्नासर चौकी पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो बस के इर्दगिर्द चार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिसमें से एक व्यक्ति बाहर बस के नीचे खड़ा नजर आया व तीन व्यक्तियों ने बस के स्लीपर में बैग में रखे 15 लाख रुपये चुरा लिए और मौके से फरार होते नजर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक मांगेराम को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed