सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Collector expressed displeasure over claim rejection in Ayushman Yojana

Hanumangarh News: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक, आयुष्मान योजना में क्लेम रिजेक्शन पर नाराज हुए कलेक्टर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला कलेक्टर ने कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स बढ़ाने, अस्पतालों में क्यूआर कोड की स्थापना और पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के क्लेम रिजेक्शन पर नाराजगी जताते हुए अस्पतालों की समीक्षा के निर्देश दिए गए। 

Hanumangarh News: Collector expressed displeasure over claim rejection in Ayushman Yojana
जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर हनुमानगढ़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले में सोमवार को जिला कलेक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौसमी बीमारियों की चुनौतियों और स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्यकर्मियों को 'कर्मयोगी पोर्टल' पर अधिक से अधिक ऑनलाइन कोर्स करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में रोगी पंजीकरण को ऑनलाइन करने हेतु क्यूआर कोड और स्टैंडियों की स्थापना के आदेश भी दिए गए, जिससे मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़े।

Trending Videos


मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय और सीएचसी स्तर पर क्लेम रिजेक्शन की स्थिति पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पैकेजों की समीक्षा के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि पीएम जन आरोग्य योजना के यूएमपी पोर्टल पर राज्य की योजनाओं से संबद्ध अस्पतालों का पंजीकरण करवाए और योजना का लाभ राज्य के बाहर के मरीजों तक पहुंचाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मददगार को 10 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। जिला कलेक्टर ने इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिला कलक्टर हनुमानगढ़।

हीटवेव से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश
हीटवेव को देखते हुए जिला कलेक्टर ने प्रत्येक 15 दिन में मनरेगा साइट, मंडियों और ईंट भट्टों का निरीक्षण करने तथा अस्पतालों में कूलर, पानी, एसी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।टीबी मरीजों के लिए प्रत्येक माह एक दिन फॉलोअप कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। लाड़ो प्रोत्साहन योजना की लंबित फाइलों को जल्द निपटाने और जिले में चल रहे भवन निर्माण कार्यों की तीन माह में एक बार अनिवार्य रूप से संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

मानस नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत 179 शिविरों का आयोजन
बैठक में सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने जानकारी दी कि ‘मानस नशा मुक्ति अभियान’ के तहत इस माह 12 शिविर लगाए गए है, जिनमें 488 मरीजों को देखा गया। अब तक जिले में कुल 179 शिविरों में 7,108 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed