सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: By lying to his friend, he got married to a drug addict girl

Hanumangarh News: दोस्त को झांसे में रखकर नशे की आदी युवती से करवाई शादी, फिर मांगे रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ में नशे की आदी लड़की से शादी कराकर युवक को दोस्त ने ही फंसा दिया। शादी के बाद युवक को पता चला कि युवती चिट्टा और नशीले कैप्सूल की आदी है। जब युवक ने विरोध किया उसके साथियों ने उसे धमकाया।

Hanumangarh News: By lying to his friend, he got married to a drug addict girl
पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ में युवक को धोखे में रखकर उसके साथ चिट्टा और नशीले कैप्सूल का नशा करने की आदी युवती की शादी करवाने, हथियार दिखाकर रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
Trending Videos


कोर्ट से प्राप्त इस्तगासा के आधार पर दर्ज हुए मुकदमे में महेश (27) पुत्र गंगाधर राजपूत निवासी वार्ड 7, गोदाराबास, 31 एसएसडब्ल्यू, फतेहगढ़ ने बताया कि उसकी जान-पहचान, अपने ही गांव के बलकार सिंह पुत्र तारा सिंह बाजीगर के साथ हुई। इस कारण बलकार सिंह का उसके घर पर आना-जाना हुआ। बलकार सिंह की उससे काफी नजदीकियां हो गईं। एक दिन बलकार सिंह ने उससे उसकी शादी कराने की बात कही। इस पर उसने शादी के लिए मना किया तो बलकार ने कहा कि लड़की अच्छे घर की उसके पिता नहीं हैं। तुम्हारे माता-पिता की अच्छी सेवा करेगी। बलकार सिंह के ज्यादा मिन्नतें करने पर उसने शादी के लिए हां कर दी। बलकार सिंह ने उसे व उसके परिवार को अबोहर में एक घर में एक लड़की से मिलाया। बलकार सिंह ने कहा कि यही वो लड़की है, जिससे उसकी शादी करवाने की बात की थी। बलकार सिंह की बातों में आकर उसने हां कर दी। वे सभी लोग उस दिन वापस घर आ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन बलकार सिंह ने लड़की वालों को उनके घर पर बुलाया। लड़की बब्बू पुत्री बिल्लू सिंह राजपूत निवासी दयाल नगरी, गली नम्बर 10, अबोहर, पंजाब के साथ सोनू, जोगाराम व जोगाराम की मौसी थी। उस दिन उन्होंने बलकार सिंह व लड़की के साथ आए व्यक्तियों को 60 हजार रुपये दिए। बलकार सिंह शाम को घर आया और कहा कि लड़की वाले बहुत गरीब हैं, उनको कुछ खर्चा-पानी देना पड़ेगा। उसने अपने रिश्तेदारों से एक लाख रुपये उधार ले लिए। तीन दिन बाद उसके साथ बलकार सिंह, संदीप व उसका भाई दिनेश एक गाड़ी लेकर अबोहर गए। वहां पर बलकार सिंह ने उन सभी लोगों को तहसील में बुलाया और लड़की बब्बू के साथ नोटेरी से शपथ पत्र शादी बाबत तैयार करवाया परन्तु शादी विधिवत रूप से नहीं हुई थी। तब उसने एक लाख रुपये इन लोगों को बलकार सिंह के कहने पर दे दिए। उसके बाद वे घर आ गए।

शादी के बाद जब वह अपनी पत्नी बब्बू के कमरे गया तो बब्बू चिट्टा पी रही थी। उसने बब्बू का बैग सम्भाला तो उसमें नशे के कैप्सूल भी मिले। जब उसने अपनी पत्नी बब्बू से पूछा तो उसने कहा कि वे लोग ऐसा ही नशा करते हैं। उस जैसे भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर पैसे ऐंठते हैं। अगले दिन सुबह ही उसकी पत्नी बब्बू नशे की मांग करने लगी और कहा कि अगर उसे रखना है तो नशे की पूर्ति करनी पड़ेगी। उसने बलकार सिंह को बुलाकर ओलमा दिया। इस बात पर बलकार सिंह आग-बबूला हो गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। बलकार सिंह ने कहा कि बब्बू को रखना पड़ेगा। बब्बू जो भी डिमांड करती है, वो पूरी करनी पड़ेगी। इसके बाद बब्बू अपने गांव जाने की जिद करने लगी। वह बब्बू को लेकर सादुलशहर गया। वहां पर बब्बू ने जोगा नामक व्यक्ति को बुलाया। सादुलशहर से उसकी पत्नी को जोगा सिंह लेकर चला गया। अगले दिन उसके पास सुबह जोगासिंह का फोन आया कि बब्बू बीमार है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया में है। रुपयों की आवश्यकता है। इस पर उसने दो हजार रुपए भिजवाए। उसके बाद भी यह लोग उसे लगातार प्रताडित कर पैसे ऐंठते रहे। जब उसने रुपए देने से मना किया तो सोनू ने अज्ञात व्यक्ति के जरिए कॉल करवाकर धमकी दिलवाई कि अगर रुपए नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। वह 28 नवंबर 2024 को किसी काम से हनुमानगढ़ आ रहा था तो सरकारी स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति ने उसे हथियार दिखाकर धमकाया और कहा कि अगर उसने पांच लाख रुपए नहीं दिए और किसी को कुछ बताया तो तुझे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। उसे एक महिला बब्बू की मौसी बताते हुए बार-बार धमकी दे रही है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे जानता नहीं है, पंजाब में उसे गुंडी कहते हैं। यह लोग उसे बार-बार धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कॉन्स्टेबल मुरारीलाल के सुपुर्द किया है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले कि जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed