सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh : 3 smugglers arrested with 63 grams of heroin and 1.2 kg opium, zero tolerance campaign of police

Hanumangarh : 63 ग्राम हेरोइन और 1.2 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और क्रिकेट बुकी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 1.2 किलो अफीम जब्त की है।

Hanumangarh : 3 smugglers arrested with 63 grams of heroin and 1.2 kg opium, zero tolerance campaign of police
हनुमानगढ़ पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी युवक
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 224 ग्राम अफीम बरामद की है। यह कार्रवाई जिले के संगरिया और पीलीबंगा थाना क्षेत्रों में की गई।

Trending Videos


पुलिस थाना संगरिया के उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह की टीम ने नरेंद्र होम्स रोड, रतनपुरा के पास से पंजाब के मुक्तसर जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी मनप्रीत उर्फ प्रीत (28) और परमजीत उर्फ पम्मा (34) के पास से 63.53 ग्राम हेरोइन और एक कार जब्त की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में पुलिस उपनिरीक्षक सुमन की टीम ने पीलीबंगा-गोलूवाला रोड पर जोधपुर निवासी रामनिवास (36) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 224 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि हनुमानगढ़ जिले में डीआईजी एवं जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशन में नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और क्रिकेट बुकी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटी और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। बहरहाल हनुमानगढ़ पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हनुमानगढ़ पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी युवक

हनुमानगढ़ पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी युवक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed