{"_id":"6745f4568f1835a8c905b234","slug":"seminar-organized-in-dcc-office-on-constitution-day-in-hanumangarh-central-government-is-flouting-the-constitution-congress-district-president-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2357639-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: संविधान दिवस पर DCC कार्यालय में गोष्ठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- धज्जियां उड़ा रही केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: संविधान दिवस पर DCC कार्यालय में गोष्ठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- धज्जियां उड़ा रही केंद्र सरकार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानगढ़ जिले में संविधान दिवस पर डीसीसी कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले, केंद्र सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।
संविधान दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान दिवस पर मंगलवार को हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीसीसी अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि संविधान भारत का हृदय है। भारतीय संविधान के जरिए सरकार के तीन अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को अलग-अलग शक्तियां दी गई हैं। इन शक्तियों के जरिए हर अंग सरकार के दूसरे अंगों पर नियंत्रण रखता है। इससे सरकार के तीनों अंगों के बीच शक्ति संतुलन बना रहता है।
Trending Videos
डीसीसी अध्यक्ष दादरी ने कहा कि आज संविधान कितना सुरक्षित है, यह देश की जनता सब देख रही है। केंद्र सरकार की ओर से भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सभी संवैधानिक संस्थाएं मूकदर्शक बनकर तानाशाही सरकार के सामने नत मस्तक दिखाई दे रही हैं। पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी और डीसीसी प्रवक्ता अश्विनी पारीक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नबंवर को हम हमेशा हमारे देश में संविधान दिवस के रूप में इसे मनाते हैं। 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ। इसे 26 जनवरी 1950 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से लागू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रमुख कविता मेघवाल और पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार भारत की जनता को लोकतांत्रिक तरीके से मौलिक अधिकार प्रदान करती है। भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने का कर्तव्य सरकार का होता है। डीसीसी उपाध्यक्ष जयदेव भिड़ासरा ने कहा कि सरकार हर नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों के लिए कितनी संवेदनशील है, यह सोचनीय विषय आज बना हुआ है। देश की करीब 65 प्रतिशत जनता मौलिक अधिकारों से वंचित है। इसका जिम्मेदार कौन है?
इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया ने शपथ दिलाई कि संविधान में हिंदुस्तान की आत्मा है। इसने हम सभी को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है। विचार गोष्ठी में पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, डीसीसी उपाध्यक्ष बदरूदीन टाक, जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री गुरमीत सिंह चंदड़ा, मनोज सैनी, इशाक खान, आशाराम बडगुर्जर, रवींद्र बेनीवाल, इस्माइल खान, प्रवक्ता नवनीत संधू, सचिव सुखपाल सिंह इंद्रगढ़, विजेन्द्र साईं, लोकेन्द्र भाटी और मनजीत सिंह भोलेवाला, मोहनलाल इंदलिया, पूर्व उप प्रधान अमर सिंह सिहाग, पंचायत समिति सदस्य मुकेश
देहडू, युकां महासचिव यादवेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा कर्मचंदानी, इशाक चायनाण, योगेश चौहान, ओमप्रकाश कूकणा, मनीराम घोटिया, यशपाल वर्मा, गोविंद रेगर, प्रमोद, शाहरुख कुरेशी, आमिर खान, ओम सोनी, डॉ. केके शर्मा, राकेश सैनी, दीपक, बलवंत होटला, हेमकरण, लविश गोंद, युकां के यश चिलाना और आकाश मौजूद रहे।