सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   The technical work in Hanumangarh has been completed a day before the target

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जंक्शन से वाशिंग लाइन को जोड़ा, तय लक्ष्य से पहले काम पूरा, यात्रियों को मिलेगी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बीकानेर मंडल के सूरतगढ़-बठिंडा खंड में स्थित हनुमानगढ़ स्टेशन पर 20 जनवरी से चल रहा तकनीकी कार्य पूरा कर लिया गया है। इन तकनीकी कार्यों में हनुमानगढ़ स्टेशन पर 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार वाशिंग लाइन (कमिशनिंग) जोड़ दी गई।

The technical work in Hanumangarh has been completed a day before the target
हनुमानगढ़ जंक्शन स्टेशन का रेलवे डिजिटल सिस्टम
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 दिनों से चल रहा तकनीकी कार्य निर्धारित लक्ष्य से एक दिन पहले पूरा हो गया। वाशिंग लाइन को जोड़ दिया गया, जिससे अब ट्रेनों का एक्सटेंशन हो सकेगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनें मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
Trending Videos


अधिकारियों के मुताबिक बीकानेर मंडल के सूरतगढ़-बठिंडा खंड में स्थित हनुमानगढ़ स्टेशन पर 20 जनवरी से चल रहा तकनीकी कार्य पूरा कर लिया गया है। इन तकनीकी कार्यों में हनुमानगढ़ स्टेशन पर 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार वाशिंग लाइन (कमिशनिंग) जोड़ दी गई। वहीं, सिक लाइन जोड़ने का कार्य भी पूरा हो चुका है, जिससे गाड़ियों के डिब्बों में आने वाली तकनीकी खराबियों (कमियों) को दुरुस्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों के इंजन के लिए शंटिंग नेक का कार्य पूर्ण किया गया है। इसके साथ ही टावर वैगन साइड का कार्य भी पूरा हो गया है। इन तकनीकी कार्यों के पूरा होने के बाद पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर ललित कुमार, एडीएसटीई सुनील कुमार मीणा, सहायक मंडल अभियंता हनुमानगढ़ एसके तुसावड़ा, यातायात निरीक्षक रमेश शर्मा सहित रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

तकनीकी कार्य के तहत 5 नए शंट सिग्नल और 6 नए ट्रैक सर्किट स्थापित किए गए हैं। इससे पावर के मूवमेंट में सहायता मिलेगी, जिससे मूवमेंट में लगने वाला समय बचेगा। आईसी नंबर 70 का स्थानांतरण व कमिशनिंग का कार्य भी पूर्ण कर दिया गया है।

ये सभी तकनीकी कार्य पूरे होने से अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेंगी, जिससे रेल राजस्व में वृद्धि होगी। यात्रियों को लंबी दूरी की गाड़ियां भी मिल सकेंगी, जिससे यात्रा सुविधा बढ़ेगी और व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सिस्टम लगाया गया है, जिससे ट्रेनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed