फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ajmer jaipur highway trailer accident three children killed one child missing parents injured rajasthan news

अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: बेकाबू ट्रॉले ने फुटपाथ पर बैठे परिवार को रौंदा, पिता और 3 मासूम बेटों की मौत

Tue, 07 Jul 2026 05:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 07 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में 200 फीट बाइपास पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रोले ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
ajmer jaipur highway trailer accident three children killed one child missing parents injured rajasthan news
बेकाबू ट्रॉले ने पलभर में बिखेर दिया परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में पिता और उसके तीन मासूम बेटों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:46 बजे श्याम नगर थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट बाइपास, कमला नेहरू नगर में हुआ। मृतकों की पहचान राजसमंद जिले के जैतपुरा निवासी चंद्रप्रकाश (40) और उनके तीन बेटों रमेश (11), रतन (10) और दीपक (8) के रूप में हुई है। हादसे में चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी (35) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके दोनों पैर टूट गए हैं और उनका एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन



गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार बागरी समाज का यह परिवार जयपुर के वैशाली नगर में किराये के मकान में रहता था और फुटपाथ पर झाड़ू बनाकर बेचकर जीविकोपार्जन करता था। मंगलवार सुबह पूरा परिवार अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था और फुटपाथ पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Rajasthan Government Transfers: तबादला सूची तैयार, CMO की सख्ती से लंबी लिस्ट पर ब्रेक, टुकड़ों में होंगी जारी

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ता हुआ फुटपाथ पर चढ़ गया और परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश और कैलाशी को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चंद्रप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया।

चालक-खलासी फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद ट्रेलर चालक और उसका खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों व घायल महिला को सड़क किनारे बने नाले से बाहर निकाला। बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।




पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रोला तेज रफ्तार में था। हालांकि चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद हादसे के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

इस घटना पर शोक जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर द्वारा कुचले जाने से 3 बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed