{"_id":"69eeebb2ea2d79bfca0abe49","slug":"bjp-national-president-nitin-naveen-on-rajasthan-visit-inaugurates-tonk-office-amid-grand-jaipur-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4215247-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे जयपुर, सीएम भजनलाल ने किया स्वागत; छह जिलों को देंगे वर्चुअल सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे जयपुर, सीएम भजनलाल ने किया स्वागत; छह जिलों को देंगे वर्चुअल सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहली बार राजस्थान दौरे पर रहेंगे। वे टोंक में नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और छह जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। जयपुर में उनके स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सीएम भजन लाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपने पहले आधिकारिक राजस्थान दौरे पर पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हेलिकॉप्टर से टोंक के लिए रवाना हो गए। वह आज बीजेपी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
6 जिलों को वर्चुअल लोकार्पण
टोंक कार्यक्रम के दौरान ही बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिलों के नए जिला कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। वहीं जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी इसी मंच से किया जाएगा। पार्टी संगठन इसे प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहा है।
जयपुर में भव्य स्वागत की तैयारी
दोपहर 2:30 बजे टोंक से जयपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर मंत्रिपरिषद के सदस्य और पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उनके स्वागत के लिए कुल 11 मंच बनाए गए हैं। रास्ते में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाइक रैली का आयोजन भी प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें- विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली
ट्रैफिक डायवर्जन लागू
वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जयपुर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक जाने वाले मुख्य मार्गों पर सामान्य यातायात को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। दुर्गापुरा, गोपालपुरा, गांधी नगर, मालवीय नगर, टोंक रोड, अंबेडकर सर्किल और 22 गोदाम सर्किल जैसे प्रमुख स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना जताई गई है। कार्यक्रमों के समापन के बाद नितिन नवीन भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। बैठक के बाद वे देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X