सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CM Reaches Out to Villagers in Jajod, Says Stopping Migration from Villages Is Govt’s Goal

Rajasthan News: जाजोद गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम, बोले- गांवों से पलायन रोकना सरकार का लक्ष्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

सीकर के जाजोद गांव में रात्रि चौपाल के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जाजोद गांव में घूमकर लोगों से बातचीत की, बच्चों की पढ़ाई की जानकारी ली और किसानों से खेती-किसानी पर चर्चा की।

Rajasthan News: CM Reaches Out to Villagers in Jajod, Says Stopping Migration from Villages Is Govt’s Goal
जाजोद गांव में पैदल भ्रमण पर निकले सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर जिले के जाजोद गांव में रात्रि चौपाल के बाद शुक्रवार सुबह गांव की गलियों में घूमकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। सुबह-सुबह मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों, पशुपालकों, युवाओं और फल-सब्जी विक्रेताओं से बातचीत कर राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने गांव स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भ्रमण के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि गांव का जीवन प्रकृति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। अब समय आ गया है कि शहरों की ओर पलायन की परंपरा बदले और गांव आत्मनिर्भर विकास के मजबूत केंद्र बनें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसानों से स्थानीय फसलों और पारंपरिक खेती पद्धतियों की जानकारी ली तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती और नवाचारों से किसान अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार किसानों और ग्रामीणों की अपेक्षाओं को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ पूरा करने के लिए कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पुलिस द्वारा आरोपी का सोशल मीडिया ट्रायल असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई मांगों पर मौके पर ही निर्णय लिए। एक वीरांगना की भावनात्मक अपील पर उनके पुत्र को भीलवाड़ा से सीकर-झुंझुनू दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, पलसाना में निरीक्षक पद पर प्रतिनियुक्ति देने के आदेश जारी किए गए।

मुख्यमंत्री ने यमुना जल समझौते को किसानों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे भविष्य में जल संकट के समाधान और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान संभावनाओं से भरा प्रदेश है और सरकार विरासत संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed