{"_id":"6a0c560f90d7e123a60a4f2b","slug":"rajasthan-news-madan-rathore-slams-congress-on-water-crisis-says-bjp-working-on-permanent-solutions-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मदन राठौड़ का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- जल संकट और गैस मुद्दे पर विपक्ष फैला रहा भ्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मदन राठौड़ का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- जल संकट और गैस मुद्दे पर विपक्ष फैला रहा भ्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक आरोप लगा रही है। अशोक गहलोत के लंबे कार्यकाल में भी प्रदेश के कई इलाके जल संकट से जूझते रहे हैं। भाजपा सरकार घर-घर पानी पहुंचाने के लिए सक्रिय है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राजस्थान में स्थायी जल व्यवस्था विकसित नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन जोधपुर सहित कई क्षेत्रों में पानी की स्थायी समस्या का समाधान नहीं कर पाए।
Trending Videos
राठौड़ ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जल संकट के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है और घर-घर पानी पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि भाखड़ा बांध से क्लोजर आने के कारण कुछ समय के लिए जल आपूर्ति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब व्यवस्थाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दिक्कतें सामने आई हैं, जिनके समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यालय का घेराव करने से पहले कांग्रेस नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन घटनाओं को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है और यह कांग्रेस से जुड़े लोगों का ही कारनामा है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में गहराया जल संकट: कहीं प्यास से मवेशियों की मौत, कहीं टैंकरों पर निर्भर लोग; कई शहरों में प्रदर्शन
गैस और पेट्रोल संकट के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि गल्फ देशों में तनावपूर्ण हालात और युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आवश्यक आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है।
उन्होंने कहा कि हार्मुज मार्ग से भारतीय पोत सुरक्षित आवाजाही कर रहे हैं और देशहित में प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मितव्ययिता अपनाने और वाहन शेयरिंग जैसी अपील समाजहित और राष्ट्रहित में है, इसे विपक्ष द्वारा गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
इससे पहले राठौड़ ने भाजपा कार्यकर्ता रेना द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडा लगाने की सराहना की। उन्होंने प्रदेशवासियों से पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने और अधिक से अधिक परिंडे लगाने की अपील भी की।