{"_id":"6a81687c1bd42ab08108e007","slug":"neet-student-falls-from-second-floor-of-building-and-hits-11-kv-line-kota-news-c-1-1-noi1391-4615324-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: दूसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, 11 KV तार से टकराई; हादसा या छलांग पर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: दूसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, 11 KV तार से टकराई; हादसा या छलांग पर सस्पेंस
Sun, 16 Aug 2026 09:42 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:42 PM IST
सार
Rajasthan News: कोट में बिहार की रहने वाली NEET छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है कि छात्रा अचानक गिरी या उसने छलांग लगाई।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में एक छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके के लैंडमार्क सिटी में सामने आई। वहीं, छात्रा के दूसरी मंजिल से नीचे गिरने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस जांच के दौरान यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा अचानक नीचे गिरी या उसने बिल्डिंग से नीचे छलांग लगाई।
NEET की तैयारी के लिए दो महीने पहले आई थी कोटा
कुन्हाड़ी थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि छात्रा बिहार की रहने वाली है और करीब दो महीने पहले ही नीट की तैयारी के लिए कोटा आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा बिल्डिंग से नीचे गिरने के दौरान 11 केवी बिजली के तार से भी टकराई थी। हालांकि, राहत की बात रही कि वह करंट की चपेट में नहीं आई।
हादसे में पैर फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने बताई हालत ठीक
हादसे में छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, छात्रा की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, छात्रा से भी पूछताछ
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ऐसे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि छात्रा नीचे गिरी है या उसने छलांग लगाई है। पुलिस छात्रा से भी इस बारे में जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें: अमित शाह और भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, प्रदेश को दी 6,453 करोड़ की योजनाएं, कांग्रेस पर जमकर बरसे
हादसे की वजह तलाशने में जुटी
पुलिस छात्रा के परिजनों से भी संपर्क कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और छात्रा से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।